Home लाइफस्टाइल Weekend special: इस वीकेंड घरवालों को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट रागी का हलवा, जानिए रेसिपी

Weekend special: इस वीकेंड घरवालों को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट रागी का हलवा, जानिए रेसिपी

by Pooja Attri 13 April 2024, 3:41 PM IST (Updated 16 July 2025, 4:46 PM IST)
13 April 2024, 3:41 PM IST (Updated 16 July 2025, 4:46 PM IST)
Weekend Special: इस वीकेंड घरवालों को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट रागी का हलवा, जानिए रेसिपी

Food news: आज हम आपके लिए रागी का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. रागी हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है बल्कि सेहतमंद भी होता है. अच्छी बात ये हैं कि इसको केवल 5 मिनट में बनाकर तैयार किया जा सकता है.

13 April, 2024

How to make ragi halwa: कई बार लंच या डिनर खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है. ऐसे में सबसे आसान स्वीट रेसिपी हलवा लगती है. आमतौर पर घरों में सूजी, बेसन और आटे का हलवा बनाकर खूब खाया जाता है. अगर आप हलवे की रेगुलर वैराइटी से बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए रागी का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. रागी हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है बल्कि सेहतमंद भी होता है. अच्छी बात ये हैं कि इसको केवल 5 मिनट में बनाकर तैयार किया जा सकता है. चलिए जानते हैं रागी का हलवा बनाने की रेसिपी.

रागी का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • रागी का आटा 1/2 कप
  • दूध 2 कप
  • ड्राई फ्रूट्स 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर 1/2 टीस्पून
  • देसी घी 3 टेबल स्पून
  • चीनी स्वादानुसार

कैसे बनाएं रागी का हलवा

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में 3 से 4 चम्मच घी डालें.
  2. फिर इसमें रागी का आटा डालकर गोल्डन होने तक भून लें.
  3. अब इसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं.
  4. फिर इसमें 1 चम्मच घी, इलाइची पाउडर, चीनी और फ्रूट्स डालें.
  5. जब ये पककर कढ़ाई छोड़ने लगे तो गैस को बंद कर दें.
  6. बस तैयार है आपका भोग के लिए गर्मागर्म रागी का हलवा.

यह भी पढ़ें: नई रेसिपी, किचन टिप्स और खाना पकाने के शौकीनों के लिए रेसिपी की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?