Home मनोरंजन चंदर, प्रीति और सुधा का अधूरा इश्क? जानें Musafir Cafe के दूसरे सीजन को लेकर हर बड़ी अपडेट

चंदर, प्रीति और सुधा का अधूरा इश्क? जानें Musafir Cafe के दूसरे सीजन को लेकर हर बड़ी अपडेट

by Preeti Pal 4 August 2026, 4:45 PM IST
4 August 2026, 4:45 PM IST
चंदर, प्रीति और सुधा का अधूरा इश्क? जानें Musafir Cafe के दूसरे सीजन को लेकर अब तक की हर बड़ी अपडेट

Musafir Cafe Season 2: नेटफ्लिक्स की रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर राज करने लगी. 24 जुलाई को रिलीज़ हुई इस सीरीज ने अपनी खूबसूरत कहानी, शानदार लोकेशन और बढ़िया एक्टिंग की वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसकी एंडिंग की हो रही है, जिसने फैंस के मन में कई सवाल छोड़ दिए हैं. अब हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि, क्या ‘मुसाफिर कैफे’ का सीजन 2 आएगा? अगर हां, तो चंदर आखिर किसे चुनेगा?

सीजन 2 की तैयारी

फिलहाल नेटफ्लिक्स की तरफ से ‘मुसाफिर कैफे सीजन 2’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. यानी अभी तक सीरीज को ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है. हालांकि, पहले सीजन को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है और सोशल मीडिया पर लगातार दूसरे सीजन की मांग की जा रही है. अगर लोकप्रियता का यही सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले महीनों में नेटफ्लिक्स इसकी घोषणा कर सकता है.

पहले सीजन का अंत

सीरीज का पहला सीजन एक ऐसे मोड़ पर खत्म होता है, जहां किसी भी किरदार की कहानी पूरी नहीं होती. चंदर यानी विक्रांत मैसी की जिंदगी में अचानक उसकी एक्स गर्लफ्रेंड सुधा लौट आती है और अपने दिल की बात कह देती है. सुधा बताती है कि वो आज भी चंदर से प्यार करती है. ये सुनकर चंदर पूरी तरह उलझ जाता है. एक तरफ उसका खूबसूरत वर्तमान है, जहां प्रीति उसके साथ नई जिंदगी के सपने देख रही है. दूसरी तरफ उसका अधूरा और पहला प्यार है.

इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, Netflix से JioHotstar तक रिलीज हो रही हैं ये 6 दमदार फिल्में और सीरीज

दूसरे सीजन की कहानी?

अगर ‘मुसाफिर कैफे सीजन 2’ बनता है, तो इसकी शुरुआत वहीं से होने की पूरी संभावना है, जहां पहला सीजन खत्म हुआ था. उम्मीद है कि सुधा का मौजूदा बॉयफ्रेंड विनीत उसके और चंदर के पुराने रिश्ते की सच्चाई जान जाएगा. इससे दोनों के रिश्ते में बड़ी दरार आ सकती है. दोनों सिंगापुर में नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी कर रहे थे. दूसरी तरफ चंदर को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला लेना पड़ सकता है.

पहले प्यार के पास?

अब सवाल ये है कि क्या चंदर प्रीति के साथ रहेगा या अपने पहले प्यार को चुनेगा?
यही सवाल दूसरे सीजन की कहानी पूरी करेगा. वहीं, अगर सीजन 2 को हरी झंडी मिलती है, तो लगभग पूरी स्टारकास्ट की वापसी की उम्मीद है. विक्रांत मैसी एक बार फिर चंदर के किरदार में नजर आ सकते हैं. वहीं वेदिका पिंटो सुधा और महिमा मकवाना प्रीति की भूमिका में वापसी कर सकती हैं. इसके अलावा अनुबा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा, आदिल हुसैन और राजीव सिद्धार्थ जैसे कलाकार भी दोबारा दिखाई दे सकते हैं.

राहिल का किरदार

पहले सीजन में राहिल का किरदार काफी सस्पेंस क्रिएट करता है. दर्शकों को उसके अतीत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती. उम्मीद है कि दूसरे सीजन में फ्लैशबैक के जरिए राहिल की कहानी दिखाई जाए. साथ ही ये भी बताया जाए कि उसकी दोस्ती चंदर और प्रीति से कैसे हुई थी. फिलहाल ‘मुसाफिर कैफे सीजन 2’ को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन पहले सीजन का अधूरा अंत साफ इशारा करता है कि कहानी अभी बाकी है. अगर नेटफ्लिक्स इसे मंजूरी देता है, तो दर्शकों को इसका आगे का सफर देखने को मिल सकता है.

मां-बेटे के रिश्ते की कहानी, क्या देखने लायक है Balan The Boy? रिव्यू पढ़कर खुद करें फैसला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?