Home Top News ‘मैं हनुमान चालीसा का पाठ…’ PM मोदी ने की कैप्टन स्मित से बात; पायलट ने बताई आपबीती

‘मैं हनुमान चालीसा का पाठ…’ PM मोदी ने की कैप्टन स्मित से बात; पायलट ने बताई आपबीती

by Sachin Kumar 2 October 2026, 1:55 PM IST
2 October 2026, 1:55 PM IST
Captain Smit Macchar and PM Modi

Captain Smit: फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में को-पायलट के हमले में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन की हिम्मत और मुश्किल हालात में धैर्य बनाए रखने के लिए उनकी सराहना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है. साथ ही उन्होंने मुश्किल वक्त में कैप्टन की बहादुरी और साहस की भी जमकर तारीफ की.

बात करते हुए कैप्टन स्मित हुए भावुक

वहीं, कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री से अपनी मुश्किल घड़ी का जिक्र करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं. आज आप जिस तरह मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं, उस पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है. मुझे कई चोटें आई थीं, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे उठना होगा और कुछ करना होगा. उस समय मैंने कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने के लिए खुद को प्रेरित किया.

हनुमान चालीसा का पाठ करता रहा

कैप्टन ने यह भी बताया कि जब भी मुझे तकलीफ होती है, मैं हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं. उस समय भी मैं बस हनुमान चालीसा का पाठ ही करता रहा था. आज, आपकी एक कॉल से मुझे सच में बहुत गर्व महसूस हो रहा है. पीएम मोदी से उन्होंने आगे कहा कि सर, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे आपसे बात करने का मौका मिलेगा. इसी बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने पूरे देश का मान बढ़ाया है. भारत आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक है. कल आपकी सेहत के लिए पूरे देश में विशेष प्रार्थनाएं की गईं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित से कहा कि मैं आपकी देखभाल करने के लिए सऊदी और UAE सरकारों का शुक्रिया अदा करता हूं. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जब भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं बस एक फोन कॉल की दूरी पर हूं.

आपने सबकी जान बचाई : PM

इसके अलावा पीएम मोदी ने कैप्टन से यह भी कहा कि आपने दुनिया को दिखाया है कि ‘अहिंसा’ क्या होती है. मैंने सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स पढ़े जिनमें कहा गया था कि अगर हालात कुछ और होते, तो लोग भारत के बारे में क्या कहते? आपने बहुत बड़ा काम किया है और सबकी जान बचाई है. इसी बीच दोनों ने गुजराती भाषा में भी बातचीत की. साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ने कैप्टन के परिवार और उनके साहस की तारीफ की.

गुजरात सरकार करेगी सम्मान

दूसरी ओर गुजरात सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वह भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करेगी. उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान को क्रैश करने की कथित साजिश रचने वाले अपने को-पायलट का मुकाबला किया था.

“भारत को आप पर गर्व”, 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की पीएम मोदी ने की तारीफ

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?