Home राष्ट्रीय जान पर खेलकर बचाई लोगों की जिंदगी, कैप्टन Smit Machchhar और उनके परिवार को 5 साल की फ्री हवाई यात्रा

जान पर खेलकर बचाई लोगों की जिंदगी, कैप्टन Smit Machchhar और उनके परिवार को 5 साल की फ्री हवाई यात्रा

by Preeti Pal 6 October 2026, 7:59 PM IST
6 October 2026, 7:59 PM IST
जान पर खेलकर बचाई लोगों की जिंदगी, कैप्टन Smit Machchhar और उनके परिवार को 5 साल की फ्री हवाई यात्रा

Smit Machchhar: कभी-कभी आसमान में उड़ती एक फ्लाइट अचानक ऐसी स्थिति में फंस जाती है, जहां कुछ सेकंड का फैसला सैकड़ों लोगों की जिंदगी तय कर सकता है. ऐसे ही मुश्किल वक्त में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, उसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है. उनकी बहादुरी को सम्मान देते हुए ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म ईजमायट्रिप ने उनके परिवार को खास तोहफा दिया है. दरअसल, ईजमायट्रिप ने कैप्टन स्मित मच्छार, उनकी पत्नी और बच्चों को अगले पांच साल तक भारत में घरेलू हवाई यात्रा की सुविधा मुफ्त देने का फैसला किया है. कंपनी ने इसे उनकी बहादुरी, जिम्मेदारी और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के सम्मान में उठाया गया कदम बताया है.

अचानक बिगड़े हालात

रिपोर्ट के मुताबिक कैप्टन स्मित मच्छर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 को संभाल रहे थे. उड़ान के दौरान को पायलट ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले के बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा. फ्लाइट में मौजूद यात्रियों और क्रू के सामने बहुत गंभीर स्थिति पैदा हो गई. इस मुश्किल समय में कैप्टन मच्छार खुद घायल होने के बावजूद अपना धैर्य नहीं खोया. उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और क्रू के लोगों ने मिलकर हमलावर को काबू करने में मदद की. इसके बाद विमान का रूट बदलकर उसे सऊदी अरब में सुरक्षित उतारा गया. इसके बाद कैप्टन मच्छार की बहादुरी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की.

दिमाग कैसे नर्व सेल्स को ON-OFF करता है? इस गुत्थी को सुलझाने वाले 3 वैज्ञानिकों को मिला Nobe

ईजमायट्रिप ने क्या कहा?

ईजमायट्रिप के सीईओ और को फाउंडर रिकांत पिट्टी ने कैप्टन मच्छार के साहस और संयम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि असाधारण परिस्थिति में कैप्टन ने जिस तरह धैर्य और जिम्मेदारी दिखाई, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. कंपनी के मुताबिक पांच साल की मुफ्त घरेलू हवाई यात्रा सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि कैप्टन मच्छार और उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करने का छोटा सा प्रयास है. ये सम्मान उस जज्बे को भी सलाम करता है, जिसमें मुश्किल हालात में अपनी सुरक्षा से पहले दूसरों की जिंदगी और जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जाती है.

‘बेगानी शादी में…’ दिल्ली में INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर बोले ओवैसी; SIR को बताया NRC

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?