Home Top News ‘बेगानी शादी में…’ दिल्ली में INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर बोले ओवैसी; SIR को बताया NRC

‘बेगानी शादी में…’ दिल्ली में INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर बोले ओवैसी; SIR को बताया NRC

by Sachin Kumar 6 October 2026, 6:54 PM IST
6 October 2026, 6:54 PM IST
Asaduddin Owaisi distances AIMIM INDIA bloc protest Delhi

Delhi Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन से AIMIM ने दूरी बनाई है. अब तक AIMIM का कोई भी समर्थक इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुआ है. इस मुद्दे पर अब AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है. ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली में CEC के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी AIMIM इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है. ओवैसी ने कहा, ‘मैं वहां नहीं गया, क्योंकि मैं उस गठबंधन का हिस्सा नहीं हूं. बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.

CEC की नियुक्ति पैनल को लेकर उठाए सवाल

इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि CEC की नियुक्ति करने वाले पैनल में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने मौजूदा चयन प्रक्रिया को सबसे बड़ी समस्या बताया. मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 के मुताबिक चयन समिति में अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री, लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता और प्राइम मिनिस्टर द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल होते हैं.

विपक्षी INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान: ‘लाठियां-गोलियां झेलेंगे, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाकर रहेंगे’

SIR पिछले दरवाजे से NRC?

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन की प्रक्रिया गलत है. यह पूरी तरह से कार्यपालिका के पक्ष में है. प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है. CEC का चयन सबसे बड़ी समस्या है. यह गलत है और इसे ठीक किया जाना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) को फिर से पिछले दरवाजे से NRC करार दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में SIR प्रक्रिया के दौरान भी मैंने आवाज उठाई थी. मेरी मांग है कि CEC के चयन के कानून को बदला जाए. CJI, PM और LoP से चयन करवाया जाए. यह SIR गलत है. मेरा मानना है कि पिछले दरवाजे से NRC है.

आकाशवाणी परिसर में टिके कांग्रेस सांसद

वहीं, आकाशवाणी भवन के परिसर में लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा और अन्य कांग्रेस सांसद टिके हुए हैं. वह लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि आकाशवाणी किसी के बाप की नहीं है. यह इस देश की संपत्ति है, यह हमारी संपत्ति है, जनता की संपत्ति है. हमने आकाशवाणी का घेराव नहीं किया और न ही किसी को बंधक बनाया. वे हमें आगे नहीं जाने दे रहे थे, इसलिए हम अंदर बैठ गए. यह जगह जनता की भी है. ऐसा नहीं है कि हमने आकाशवाणी को लूट लिया. कुछ भी नहीं लूटा गया है.

‘वोट लूटे जा रहे…’ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरा INDIA ब्लॉक, जानें क्या बोले नेता?

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?