Home राष्ट्रीय केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर 31 मार्च तक लगाई रोक

केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर 31 मार्च तक लगाई रोक

by Farha Siddiqui 20 February 2024, 4:12 PM IST (Updated 8 October 2025, 12:43 PM IST)
20 February 2024, 4:12 PM IST (Updated 8 October 2025, 12:43 PM IST)
केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर 31 मार्च तक लगाई रोक

20 February 2024

8 दिसंबर 2023 को लगाई थी रोक

8 दिसंबर 2023 को प्याज के निर्यात पर लगी रोक को बढ़ा दिया गया है। ये प्रतिबंध अब 31 मार्च तक जारी रहेगी। केंद्र सरकार की कीमतों को नियंत्रण में रखने और घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने की कोशिश जारी है। एक सीनियर अधिकारी ने ये जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने 8 दिसंबर 2023 से 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है।

प्याज निर्यात पर प्रतिबंध नहीं हटाया

कंज्यूमर अफेयर्स के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्याज एक्सपोर्ट पर रोक को नहीं हटाया गया है। ये फिलहाल जारी है। मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की

सबसे पहली प्राथमिकता देश के लोगों को सही दाम पर प्याज उपलब्ध हो। एक्सपोर्ट पर रोक हटाने की खबरों के बीच देश के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार लासलगांव में 19 फरवरी को थोक प्याज की कीमतें 40.62 प्रतिशत बढ़कर 1,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं, जो कि 17 फरवरी को 1,280 रुपये प्रति क्विंटल थीं।

सूत्रों ने बताया कि 31 मार्च के बाद आम चुनाव से पहले भी रोक हटाए जाने की संभावना नहीं है क्योंकि सर्दियों में प्याज का उत्पादन विशेष रूप से महाराष्ट्र में कम ‘कवरेज’ की वजह से कम होने की आशंका है। साल 2023 के रबी सीजन में प्याज का उत्पादन 2.27 करोड़ टन होने की उम्मीद जताई गई है। कृषि मंत्रालय के अधिकारी आने वाले दिनों में प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में रबी प्याज ‘कवरेज’ का आकलन करेंगे। इस बीच इंटर मिनिस्ट्रियल समूह से मंजूरी के बाद मित्र देशों को उनके साथ रिश्तों और दूसरी स्थितियों को देखते हुए प्याज के एक्सपोर्ट की परमिशन दी गई है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?