Home राष्ट्रीय अभी पंजाब और हरियाणा के बार्डर पर डटे रहेंगे किसान

अभी पंजाब और हरियाणा के बार्डर पर डटे रहेंगे किसान

by Farha Siddiqui
0 comment
kisan protest

16 Febryary 2024

5 घंटे चली बैठक में नहीं निकला कोई हल

एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अपनी कईं मांगों को लेकर किसान संघों और केन्द्रीय मंत्रियों के बीच कल हुई तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। अब दोनों पक्षों के बीच अगली दौर की बैठक रविवार को होगी। इस बीच किसानों ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर डटे रहने का फैसला किया है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि अब किसानो के साथ बैठक रविवार शाम छह बजे होगी। मुंडा ने कहा ,‘‘ हम साथ बैठ कर कोई हल निकाल लेंगे।’’

बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार और किसान नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई और सकारात्मक चर्चा हुई।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बैठक के बाद कहा कि एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और कर्ज माफी समेत उनकी सभी मांगों पर केन्द्रीय मंत्रियों से विस्तार से चर्चा हुई। पंधेर ने बताया कि, “उन्होंने कहा कि उन्हें समय चाहिए।” पंधेर ने कहा कि अभी पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर किसान एसे ही डटे रहेंगे।

आपको बता दें कि किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच बृहस्पतिवार रात करीब 8:45 बजे बैठक शुरू हुई। ये बैठक पांच घंटे तक चली लेकिन इसमें दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बनी। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?