Home Top News ‘भारत में इस बढ़ते भरोसे का…’ जानें मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में PM मोदी क्या बोले?

‘भारत में इस बढ़ते भरोसे का…’ जानें मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में PM मोदी क्या बोले?

by Sachin Kumar 8 September 2026, 7:58 PM IST
8 September 2026, 7:58 PM IST
Global Fintech Fest 2026 PM Modi

Global Fintech Fest 2026: मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के 7वें एडिशन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम मोदी ने एग्जिबिटर्स से बातचीत की और कहा कि मैं ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में देश-विदेश से आए सभी मेहमानों और प्रतिनिधियों को बधाई देता हूं. मुझे खुशी है कि आज यहां एक और हैट्रिक लगी है. एक हैट्रिक 2024 में तीसरी बार सरकार बनने के साथ लगी थी. यह हैट्रिक आप सभी के बीच आने से जुड़ी है.

पहले से ज्यादा युवा लोगों को देखता हूं : PM

उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में यह मेरा लगातार तीसरा साल है. यह हैट्रिक दिखाती है कि ‘विकसित भारत’ के लिए आप कितने महत्वपूर्ण हैं और आपका काम कितना अहम है. साथ ही हर बार जब मैं यहां आता हूं, तो पहले से ज्यादा युवा लोगों को देखता हूं. मुझे पहले से ज्यादा ऊर्जा महसूस होती है. मैं संभावनाओं का दायरा बढ़ता हुआ देखता हूं.

सांस्कृतिक ऊर्जा भी अपने चरम पर

प्रधानमंत्री ने कहा कि फिनटेक की इस ऊर्जा के बीच मुंबई की सांस्कृतिक ऊर्जा भी अपने चरम पर है. कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र और पूरे देश में गणेशोत्सव शुरू होने वाला है. यहां हर शुभ काम से पहले भगवान गणेश को याद किया जाता है. मैं गणपति बप्पा को नमन करता हूं और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं.

‘मेरी मां को गाली दी गई…गुमराह बच्चों को माफ किया’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले पीएम मोदी

दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही

पीएम मोदी ने बताया कि आप सभी अच्छी तरह जानते हैं कि दुनिया में क्या हालात हैं. दुनिया टकराव और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है. एनर्जी और कमोडिटी की सप्लाई चेन पर दबाव है. साथ ही ये हालात कई महीनों से बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में भी भारत 7.8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ा है, तो इससे दुनिया में एक नया भरोसा पैदा होता है. मैं आप सभी के चेहरों पर भी यह बढ़ता हुआ भरोसा साफ देख सकता हूं. भारत में इस बढ़ते भरोसे का एक और उदाहरण हमारी सॉवरेन रेटिंग है. हाल ही में जापान की एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘A’ कैटेगरी में अपग्रेड किया है. रेटिंग का अपग्रेड होना निश्चित रूप से खुशी की बात है.

भारत की सुधार की रफ्तार तेज होगी

टकराव के दौर से गुजर दुनिया के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं फिर से कहूंगा कि भारत की सुधार की रफ़्तार और तेज होगी. दोस्तों, भारत की फिनटेक कहानी शानदार रही है और इसका एक सबसे बड़ा चैंपियन हमारा UPI है. मैंने पिछले साल भी इसके बारे में बात की थी. लेकिन यह बदलाव इतना अहम है कि जब भी हम फिनटेक की बात करते हैं, तो UPI के बिना चर्चा अधूरी रहती है. कुछ दिन पहले ही 25 अगस्त को UPI ने 10 साल पूरे किए. दस साल पहले जब मैं कहता था कि आपका बैंक आपकी उंगलियों पर होगा, तो कुछ लोगों को यह नामुमकिन लगता था. मैं जानकार लोगों की बात कर रहा हूं. उनके चेहरे याद रखिए. मैं उन करोड़ों भारतीयों की बात नहीं कर रहा हूं जिनके पास तब बैंक खाते नहीं थे या जिन्होंने हाल ही में खाते खुलवाए थे.

उन्होंने आगे कहा कि उनकी कई पीढ़ियों ने कभी बैंक का दरवाजा तक नहीं देखा था. लेकिन आज 10 साल बाद की स्थिति देखिए. वही, करोड़ों लोग जो पीढ़ियों से बैंकिंग सिस्टम से बाहर थे, आज भारत में फिनटेक की ग्रोथ के मुख्य ड्राइवर बन गए हैं.

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले पकड़े गए दो संदिग्ध, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?