Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए चार से ज्यादा हो गए हैं. इसके बाद भी अभी तक शांति का रास्ता नहीं निकल पाया है. हालांकि, भारत ने कई बार वैश्विक मंच पर कहा है कि संवाद के माध्यम से युद्ध खत्म होना चाहिए. इसी कड़ी में बिश्केक में हुए 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान इस युद्ध को बातचीत के माध्यम से खत्म करने की सलाह दी थी. इसी बीच रूस ने मंगलवार को कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए भारत की किसी भी शांति पहल का स्वागत करेगा.
रूस ने कहा कि बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने के मामले में मास्को की रणनीति नई दिल्ली के रुख से काफी हद मेल खाती है. इसके अलावा क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
भारत ने किया अपना रुख साफ
वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने रूस और यूक्रेन संघर्ष पर एक बार फिर अपना रुख साफ किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत लगातार मानता रहा है कि यह युद्ध का दौर नहीं है और हम किसी भी समस्या का समाधान युद्ध से नहीं निकाल सकते हैं. साथ ही किसी भी समाधान के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज है संवाद. उन्होंने आगे कहा कि भारत दोनों पक्षों के संपर्क में है और इस जंग को समाप्त करने के लिए तैयार है.
क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन और जेलेंस्की के पास आ रहे हैं ट्रंप के ‘खास सिपहसालार’
यूक्रेन और पोलैंड का भी किया जिक्र
रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर हाल ही में यूक्रेन और पोलैंड की यात्रा पर गए थे. इस दौरान हुई बातचीत में उन्होंने भारत का रुख दोहराया और बातचीत के माध्यम से कोई रास्ते निकालने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि भारत की स्पष्ट सोच है कि मौजूदा दौर युद्ध का नहीं है.
अनंतकाल युद्ध को भी अंत का रास्ता देना होगा
इसके अलावा जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनंतकाल तक चलने वाले युद्ध को भी अब युद्ध के अंत का रास्ता देना होगा. विदेश मंत्री ने भी इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों को रास्ता खोजना होगा. भारत किसी एक देश पर समाधान खोजने का दबाव नहीं बना रहा है.
क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन से मुलाकात के बाद यूक्रेन पहुंचे अमेरिकी राजदूत; जानें मामला
