Home Top News PM मोदी के कार्यक्रम से पहले पकड़े गए दो संदिग्ध, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले पकड़े गए दो संदिग्ध, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

by Sachin Kumar 8 September 2026, 5:46 PM IST (Updated 8 September 2026, 5:47 PM IST)
8 September 2026, 5:46 PM IST (Updated 8 September 2026, 5:47 PM IST)
Two suspects apprehended PM Modi event

PM Modi: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से एक संदिग्ध के पास प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की फर्जी ID बरामद हुई है, जबकि दूसरे संदिग्ध के पास से एक बंदूक मिली है.

दो संदिग्धों को मुंबई पुलिस ने पकड़ा

मुंबई पुलिस का कहना है कि मुंबई में उस जगह से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक कार्यक्रम में शामिल होना था. उनमें से एक शख्स के पास से बंदूक बरामद की गई है. मुंबई पुलिस ने BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो खुद को PMO का अधिकारी बता रहा था. वहीं, जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है उसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है.

‘रोम में आपका स्वागत है दोस्त’, PM मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को दिखाई यह खास जगह, वायरल हो गई सेल्फी

मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही हैं जांच

इसके अलावा फर्जी अधिकारी के साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी. मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है. एजेंसी अब इस एंगल से जांच कर रही है कि इन लोगों के पास फर्जी ID और हथियार के साथ आने का क्या मकसद था?

रोहन पारेख के रूप में हुई आरोपी की पहचान

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है. उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया था. उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास एक बंदूक थी. बताया जा रहा है कि आरोपी रोहन पारेख ड्रोन टेक का बिजनेस करता है और खार इलाके में रहता है.

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सदैव अटल’ पर दी श्रद्धांजलि

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?