Home Top News ‘झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत…’ राहुल गांधी की हेमंत सरकार को दो टूक; कही ये बात

‘झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत…’ राहुल गांधी की हेमंत सरकार को दो टूक; कही ये बात

by Sachin Kumar 10 August 2026, 7:27 PM IST (Updated 10 August 2026, 7:43 PM IST)
10 August 2026, 7:27 PM IST (Updated 10 August 2026, 7:43 PM IST)
Jharkhand JPSC-JSSC Protest Rahul Gandhi

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में JPSC-JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर चल रहा आंदोलन अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. आंदोलन के 17वें दिन छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा तक मार्च निकालने का ऐलान किया. मार्च के दौरान छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच में झड़प हो गई. इसके बाद छात्रों को पीछे खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया. वहीं, रांची में भारी तनाव के बीच राहुल गांधी ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करना बिल्कुल गलत है. सरकार को बातचीत के जरिए तुरंत समाधान निकालना चाहिए

सरकार को सुननी चाहिए स्टूडेंट की बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट की. उसमें उन्होंने लिखा कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है. छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए.

पेपर लीक बिल पर चर्चा से ज्यादा राहुल गांधी के भाषण की हुई चर्चा, सदन में तीखी नोकझोंक बनी सुर्खियां

छात्रों का राहुल गांधी ने किया समर्थन

राहुल गांधी ने इससे पहले भी झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया था. उन्होंने छात्रों से बातचीत करने के बाद उनकी समस्याओं को जाना और मांगों के प्रति अपना समर्थन जताया. दूसरी तरफ झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय ने पुलिस की कार्रवाई पर सरकार का पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में अभी तक जंतर-मंतर जैसी स्थिति नहीं बनी है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने छात्रों के आंदोलन से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी थी. दीपिका ने बताया कि सरकार ने सीआईडी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच जारी है. साथ ही सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए.

कई दौर की बातचीत भी आंदोलन जारी रखा

बता दें कि JPSC-JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर राज्य सरकार से छात्रों की कई दौर की बातचीत के बाद अपना आंदोलन जारी रखा. दूसरी ओर सरकार ने दावा किया है कि स्टूडेंट की 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं. वहीं, विधानसभा की ओर मार्च करने वाले छात्रों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की थी, लेकिन छात्र बैरिकेड लांघकर विधानसभा भवन के करीब पहुंच गए. शुरुआत में स्टूडेंट शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे थे, लेकिन दोपहर तक आंदोलन काफी बड़ा हो गया.

महिला आरक्षण पर कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बहस: राहुल गांधी बोले-बिना शर्त लागू करो बिल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?