Home राष्ट्रीय PM मोदी ने खुद फॉलो की अपनी अपील, आधा किया काफिला, इन राज्यों के CM ने भी पेश किया उदाहरण

PM मोदी ने खुद फॉलो की अपनी अपील, आधा किया काफिला, इन राज्यों के CM ने भी पेश किया उदाहरण

by Neha Singh
0 comment
PM Reduces Convoy

PM Reduces Convoy: पीएम मोदी ने अपने काफिले का साइज काफी कम कर दिया है. साथ ही दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान में भी ईंधन की फिजूलखर्जी कम करने के निर्देश दिए गए हैं.

13 May, 2026

वैश्विक हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से ईंधन बचाने की अपील की थी. अब पीएम खुद इसको फॉलो कर रहे हैं. पीएम मोदी ने अपने काफिले का साइज काफी कम कर दिया है. ऑफिशियल सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के हाल के घरेलू दौरों में उनके काफिले में गाड़ियों की संख्या कम की गई. SPG प्रोटोकॉल के मुताबिक, जरूरी सिक्योरिटी पार्ट्स को बनाए रखते हुए यह कमी की गई. हैदराबाद में उनके भाषण के तुरंत बाद गुजरात और असम में पीएम मोदी के काफिले का साइज कम कर दिया गया.

PM Reduces Convoy

पीएम के सुझाव

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जहां तक ​​हो सके, नई खरीदारी किए बिना, उनके काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल की जाएं. पश्चिम एशिया में संकट के बीच, मोदी ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना BJP की एक रैली को संबोधित करते हुए बचत पर जोर दिया. प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करने, शहरों में मेट्रो रेल सर्विस का इस्तेमाल करने, कारपूलिंग करने, इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ज्यादा इस्तेमाल करने, पार्सल लाने-ले जाने के लिए रेलवे सर्विस का इस्तेमाल करने और फॉरेन एक्सचेंज बचाने के लिए घर से काम करने का सुझाव दिया.

सीएम यादव ने भी कम किया काफिला

बीजेपी राज्यों के मंख्यमंत्रियों ने भी पीएम की अपील को माना है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को अगले आदेश तक अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी. सोमवार को कैबिनेट मीटिंग में यादव ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से देश के हित में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की वकालत की. अगले आदेश तक लागू रहने वाले बचत के उपायों के तहत, मुख्यमंत्री के काफिले में पहले की 13 गाड़ियों के बजाय सिर्फ आठ गाड़ियां होंगी.

दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भी नए निर्देश जारी

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी विभागीय कामकाज के लिए गाड़ियों की संख्या कम करने का फैसला लिया है. उन्होंने दिल्ली के मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारियों को जरूरत के हिसाब से कम से कम गाड़ियों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस अभियान को आगे बढ़ाया है. अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम योगी ने मंत्रियों के काफिले में 50 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने लोगों से भी मेट्रो, बस, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करने की अपील की है.

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने का आदेश दिया है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि गैर-जरूरी गाड़ियों का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. सीएम भजन लाल शर्मा ने हर लेवल पर फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की जरूरत पर भी जोर दिया है.

यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा ने देश को झकझोरा! जानें बीते 10 सालों में कब-कब हुआ एग्जाम लीक; फिर मचा भारी हंगामा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?