SIR Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रही है. इसी बीच दिल्ली में भी प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती नजर आ रही है. दिल्ली के अलावा कई अन्य शहरों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जबकि कुछ जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
वहीं, असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई समेत कई दिग्गज नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है. साथ ही कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन भी देखे गए हैं. अगर दिल्ली की बात करें तो चुनाव आयोग और जंतर-मंतर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, दूसरे राज्य मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.
विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा
इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस की चुनाव आयोग को लेकर आई रिपोर्ट के बाद से शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस के साथ AISA के नेतृत्व में भी प्रदर्शन किया गया और भारी संख्या में लोगों ने समर्थन दिया. योगेंद्र यादव समेत 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया गया है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए प्रशांत, अंजलि भारद्वाज और नेहा समेत कई AISA कार्यकर्ताओं पहुंचे. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सभी बैरिकेड पर रोक दिया.
Students protesting at Jantar Mantar brutally detained to protect CEC Gyanesh Kumar who has sold out the electoral system and the nation. pic.twitter.com/rlNiAC0xb4
— Neha (@neha_aisa) September 25, 2026
राहुल गांधी ने मांगा ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा, CEC विवाद के बीच कही ये बात
दूसरी ओर TMC सांसद महुआ मोइत्रा CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक अपराधी हैं और उन पर मुकदमा चलना चाहिए. उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने जा रही है. SIR प्रक्रिया को रोकना होगा.
#WATCH | Delhi: TMC MP Mahua Moitra participates in the protest being at Jantar Mantar against CEC Gyanesh Kumar.
— ANI (@ANI) September 25, 2026
She says, "… Gyanesh Kumar is a criminal and he needs to be prosecuted. He needs to resign… The police is going to stop the protestors… The SIR process has to… pic.twitter.com/JIsu7nXGdM
क्या है विवाद की वजह?
मालूम हो कि यह पूरा विवाद इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आने के बाद शुरू हुआ है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने बीते 10 महीनों में 14 बार SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों पर आपत्ति जाहिर की थी. उनकी तमाम चिंताओं में से मुख्य रूप से मतदाता पंजीकरण, नाम हटाना और जोड़ना तथा डेटाबेस मुद्दे शामिल थे. इस दावे के बाद राहुल गांधी ने 100 प्रतिशत निश्चितता के साथ आरोप लगाया है कि भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव समेत कई विधानसभा चुनावों में धांधली की गई थी. उन्होंने आगे कहा था कि जो व्यक्ति वोट पर हमला करता है वह सीधा लोकतंत्र को तबाह करने की कोशिश करता है.
एक दिन में इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार, अभिजीत दिपके ने किया जंतर मंतर 2.0 का ऐलान!
