Home Top 3 News भूमि विवाद में Puja Khedkar की मां का पता लगाने में पुणे पुलिस विफल, वायरल वीडियो में दिखी थी धमकाते हुए

भूमि विवाद में Puja Khedkar की मां का पता लगाने में पुणे पुलिस विफल, वायरल वीडियो में दिखी थी धमकाते हुए

by Live Times 15 July 2024, 3:00 PM IST (Updated 22 August 2025, 4:35 PM IST)
15 July 2024, 3:00 PM IST (Updated 22 August 2025, 4:35 PM IST)
pune police fails trace puja khedkar mother land dispute threatening gun viral video

Puja Khedkar Case : विवादित आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा के खिलाफ कथित तौर पर भूमि विवाद मामले में कुछ लोगों को धमकाने के मामले में शिकायत दर्ज कर ली है.

15 July, 2024

Puja Khedkar Case : ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर (Puja Khedkar) की मां मनोरमा का कथित भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को बंदूक दिखाकर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मामले में पुणे पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर (Dilip Khedkar) समेत 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है.

आरोपी के बंगले पर पुलिस कोई नहीं मिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम बानेर रोड पर स्थित बंगले का लगातार दबिश दे रही है. अधिकारी ने बताया कि रविवार को पुलिस उनके घर पहुंची, लेकिन पूरे परिसर में कोई भी नहीं मिला. मनोरमा का मोबइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है. उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें जब हम ढूंढ लेंगे तो कानूनी कार्रवाई करेंगे.

मनोरमा समेत 5 लोगों पर कई धाराओं में केस दर्ज

पुणे ग्रामीण पुलिस ने कथित जमीन मामले में खेडकर दंपती और अन्य 5 लोगों के खिलाफ पौड पुलिस स्टेशन में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

क्या है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोरमा अपने सिक्युरिटी गार्डों के साथ पुणे के मुलशी तहसील के धाड़वाली गांव में पिस्तौल हाथ में लिए कुछ लोगों के साथ बहस कर रही हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?