Home राजनीति हरियाणा चुनाव की घोषणा के अगले ही दिन JJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा चुनाव की घोषणा के अगले ही दिन JJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने छोड़ी पार्टी

by Nishant Pandey 17 August 2024, 6:05 PM IST (Updated 2 September 2025, 1:12 PM IST)
17 August 2024, 6:05 PM IST (Updated 2 September 2025, 1:12 PM IST)
हरियाणा चुनाव की घोषणा के अगले ही दिन JJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने छोड़ी पार्टी

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने JJP प्रमुख अजय चौटाला को पत्र भेजकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

17 August, 2024

Haryana Elections: हरियाणा (Haryana) चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली (Devendra Babli) ने JJP को छोड़ने का एलान किया. शनिवार को पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने JJP प्रमुख अजय चौटाला को पत्र भेजकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) और हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है. हरियाणा में 1 अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा. इसके नतीजे 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे.

ईश्वर सिंह ने भी छोड़ी पार्टी

हरियाणा में विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में नेताओं के छोड़ने और जुड़ने का सिलसिला तेज हो रहा है. हरियाणा सरकार में मंत्री रहे देवेंद्र बबली से पहले ईश्वर सिंह (Ishwar Singh) ने पार्टी को छोड़ा था. ईश्वर सिंह ने कैथल के गुहला सीट से 2019 के विधानसभा चुनाव में JJP की ओर से जीत दर्ज की थी. 2019 में JJP ने 90 सीटों में से 87 सीटों पर चुनाव लड़ा था. पार्टी को इस चुनाव में महज 10 सीटों पर ही जीत मिली थी.

कौन हैं देवेंद्र बबली

बता दें कि देवेंद्र बबली हरियाणा में एक माना जाना चेहरा हैं. देवेंद्र बबली हरियाणा के टोहना से विधायक हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर उन्होंने JJP का हाथ थामा था. 2019 में चुनावी नतीजे के बाद राज्य में बनी BJP और JJP की गठबंधन की सरकार में देवेंद्र बबली को कैबिनेट में शामिल किया गया था. उनके पास दो पोर्टफोलियो था. उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया था.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?