Home अपराध दिल्ली की अदालत में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप हुए तय, सांसद बोले- मैं दोषी नहीं हूं

दिल्ली की अदालत में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप हुए तय, सांसद बोले- मैं दोषी नहीं हूं

by Live Times 21 May 2024, 7:02 PM IST (Updated 13 September 2025, 1:39 PM IST)
21 May 2024, 7:02 PM IST (Updated 13 September 2025, 1:39 PM IST)
Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh Case : बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब मैं दोषी नहीं हूं तो मैं अपराध क्यों स्वीकार करूंगा? वहीं अदालत ने मामले में एक और आरोपित WFI के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ आपराधिक धमकी का आरोप भी तय कर दिया है.

21 May, 2024

Brij Bhushan Sharan Singh Case : राजधानी दिल्ली की कोर्ट में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के ऊपर मंगलवार को महिला पहलवानों की ओर से दायर आपराधिक मामले में आरोप तय कर दिए गए हैं. इस केस में बृजभूषण सिंह ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) प्रियंका राजपूत के सामने खुद को निर्दोष बताया है.

पूर्व सहायक के खिलाफ भी आरोप तय हुए

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब मैं दोषी नहीं हूं तो मैं अपराध क्यों स्वीकार करूंगा? वहीं अदालत ने मामले में एक और आरोपित WFI के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ आपराधिक धमकी का आरोप भी तय कर दिए हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को BJP ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया गया था. पार्टी ने इस सीट से उनके बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतारा है.

टिकट कटने पर बोले बृजभूषण सिंह

कैसरगंज से मौजूदा सांसद ने कहा कि आरोप तय हो गए हैं और अब दिल्ली पुलिस को उन पर आरोप तय करने हैं. मेरे खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं वह बेबुनियाद है क्योंकि मेरे पास पूरे सबूत हैं. उन्होंने कहा कि मुझ पर जो आरोप तय हुए हैं वह एक कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका सबको पालन करना है. इसके अलावा उनसे सवाल पूछा गया कि आप पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद पार्टी ने आपका लोकसभा चुनाव का टिकट काट दिया? इस पर बृजभूषण ने मुस्कराते हुए कहा कि मेरे बेटे को टिकट मिला है.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?