Home राज्य अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी

लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

by Rashmi Rani 28 January 2024, 1:04 PM IST (Updated 29 September 2025, 1:02 PM IST)
28 January 2024, 1:04 PM IST (Updated 29 September 2025, 1:02 PM IST)
CM Yogi Adityanath

28 Jan 2024

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से वापस गोरखपुर लौट आए हैं। सीएम के गोरखपुर पहुचंने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर अपनी खुशी ज़ाहिर करने के लिए भगवा झंडे लहराए और ‘जय श्री राम’ के नारों से गोरखपुर गूंज उठा। राज्य सरकार के दिये गए बयान में कहा गया कि अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी पहली बार गोरखधाम आये हैं। इसी के चलते उनका भव्य और उत्साह के साथ स्वागत किया गया है।

सांसद रवि किशन ने भी किया सीएम का स्वागत

इस मौके पर सांसद रवि किशन शुक्ला के साथ और भी लोगों ने हवाई अड्डे पर सीएम की अगवानी की और उनके साथ मंदिर गए। सीएम के स्वागत में लोक कलाकारों के समूहों ने भी जगह-जगह अपनी प्रस्तुति दी। रास्ते में कई जगहों पर एनसीसी और स्काउट कैडेट ने भी मुख्यमंत्री का ज़ोरदार स्वागत किया ।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?