Home अपराध मणिपुर में मारे गए CRPF के हेड कांस्टेबल का पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

मणिपुर में मारे गए CRPF के हेड कांस्टेबल का पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

by Rashmi Rani 28 April 2024, 7:13 PM IST (Updated 29 August 2025, 12:35 PM IST)
28 April 2024, 7:13 PM IST (Updated 29 August 2025, 12:35 PM IST)
Attack On CRPF

Attack On CRPF: मणिपुर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल अरूप सैनी का रविवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

28 April, 2024

Attack On CRPF: मणिपुर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल अरूप सैनी का रविवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.पुलिस ने कहा कि शनिवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों के एक शिविर पर आतंकवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए थे, सैनी के दाह संस्कार को पारंपरिक बंदूक की सलामी और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके चिह्नित किया गया.

कैंप की सुरक्षा के लिए किया गया था तैनात

सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और बांकुरा के पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी वहां मौजूद थे.आतंकवादियों ने मोइरांग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नारानसीना में आईआरबीएन (इंडिया रिजर्व बटालियन) शिविर पर हमला किया था. अधिकारियों ने बताया कि हमला रात करीब 12.30 बजे शुरू हुआ और करीब 2.15 बजे तक जारी रहा. उग्रवादियों ने बम भी फेंके, जिनमें से एक सीआरपीएफ की 128 बटालियन की चौकी में फट गया. हमले में सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर एन सरकार और हेड कांस्टेबल सैनी शहीद हो गए. बता दें कि सीआरपीएफ जवानों को आईआरबीएन कैंप की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था.

200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं

बता दें कि पिछले साल 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई थी. जिसमें दो समुदायों के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए थे. दोनों के बीच लगातार गोलीबारी होती रही. जिसके बाद इसे संवेदनशील इलाका घोषित कर दिया गया था. मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?