Home Latest News & Updates दिल्ली वालों को मिली गर्मी से राहत, झमाझम बारिश के साथ छाया अंधेरा, जानें कब तक सुहाना रहेगा मौसम

दिल्ली वालों को मिली गर्मी से राहत, झमाझम बारिश के साथ छाया अंधेरा, जानें कब तक सुहाना रहेगा मौसम

by Neha Singh 2 July 2026, 8:37 AM IST
2 July 2026, 8:37 AM IST
Delhi Rain Today

Delhi Rain Today: दिल्ली-NCR में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली. राजधानी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. तेज हवाओं और घने बादलों ने दिन में ही अंधेरा कर दिया. बारिश से तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली. मयूर विहार फेज 3, लक्ष्मी नगर, तुगलकाबाद और बदरपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई. नोएडा के सेक्टर 22, सेक्टर 56 और सेक्टर 58 समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. बारिश से सड़कों पर पानी भी भर गया.

आज के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में साउथ-वेस्ट मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. कुछ जगहों पर 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन सुबह ऑफिस जाने वालों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है. ITO, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, बॉटनिकल गार्डन और DND फ्लाईओवर पर ट्रैफिक धीमा है.

पांच सालों में देर से आया मानसून

इस बार राजधानी में मॉनसून के आने में पिछले पांच सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा देरी होने हुई. डेटा के मुताबिक, 2020 में साउथ-वेस्ट मॉनसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था. 2021 में, मॉनसून राजधानी में 13 जुलाई को पहुंचा, जो काफी देर से आया मॉनसून है. 2022 में, मॉनसून 30 जून को दिल्ली पहुंचा, जबकि 2023 में, यह 25 जून को आया. 2024 में, मॉनसून 28 जून को दिल्ली पहुंचा. पिछले साल 2025 में साउथ-वेस्ट मॉनसून 29 जून को राजधानी में पहुंचा था.

6 जुलाई तक सुहाना रहेगा मौसम

बारिश का मौसम 6 जुलाई तक जारी रहेगा. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली में बारिश का अनुमान लगाया है. IMD के मुताबिक, राजधानी और आस-पास के इलाकों में 6 जुलाई तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. IMD ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून के नॉर्थ अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थिति अच्छी है.

बारिश का जादू और बादल, भारत की 5 मैजिकल जगहें जहां Monsoon खुद बन जाता है एक खूबसूरत कहानी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?