Home Latest News & Updates Video: युवक की बाइक को मारी टक्कर, फिर 200 मीटर की दूरी तक घसटती रही कार; ड्राइवर गिरफ्तार

Video: युवक की बाइक को मारी टक्कर, फिर 200 मीटर की दूरी तक घसटती रही कार; ड्राइवर गिरफ्तार

by Sachin Kumar 18 September 2026, 2:48 PM IST (Updated 18 September 2026, 2:49 PM IST)
18 September 2026, 2:48 PM IST (Updated 18 September 2026, 2:49 PM IST)
73-year-old motorist arrested car hits biker Delhi RK Puram

Delhi News: दिल्ली के आरके पुरम इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 73 वर्षीय कार चालक ने 21 वर्षीय युवक की बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई ले गई. हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया. मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

सड़क किनारे बाइक पर बैठा था युवक

पुलिस के मुताबिक, वसंत कुंज के रहने वाले वेणु गोपाल की नीले रंग की कार ने गुरुवार रात करीब 10 बजे दक्षिणी दिल्ली में भीकाजी कामा प्लेस से आरके पुरम मेट्रो स्टेशन की ओर जाते समय मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी. जब ये हादसा हुआ उस वक्त मुनिरका गांव के रहने वाले 21 साल के तनिष टोकस सड़क किनारे खड़ी अपनी मोटरसाइकिल पर बैठे थे.

बाइकर की गई मेडिकल जांच

टक्कर लगने से टोकस मोटरसाइकिल से गिर गए. इसके बाद कार मोटरसाइकिल को कुछ दूर तक घसीटती हुई ले गई. पुलिस ने बताया कि टोकस को गाड़ी से घसीटा नहीं गया था. हालांकि, उनकी मेडिकल जांच की गई, जिसमें पता चला कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस को रात करीब 10:22 बजे आरके पुरम पुलिस स्टेशन में दुर्घटना की सूचना मिली और इसके बाद मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंच गई. इस घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281/125(a) के तहत FIR दर्ज कर ली है.

साउथ एक्टर Ajith Kumar की कार का हुआ दुबई में खतरनाक एक्सीडेंट, उड़े गाड़ी के परखच्चे

कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और 73 वर्षीय वेणु गोपाल को भी हिरासत में ले लिया गया है. इसके अलावा पुलिस ने कहा कि आरोपी की भी मेडिकल जांच की गई और उसमें शराब का कोई भी अंश नहीं पाया गया.

वहीं, कार द्वारा बाइक घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल कार के नीचे फंसी हुई है और कार के साथ कुछ मीटर तक घसीटती हुई दिख रही है. इस मामले में कार ड्राइवर को पकड़ लिया गया है और उनकी कार भी जब्त कर ली है.

नारो फतेही की कार का हुआ एक्सीडेंट, नशे में धुत शख्स ने मारी टक्कर, बताया अब कैसी है हालत

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?