Home राज्यहरियाणा गिरिराज सिंह ने AIMIM चीफ पर साधा निशाना, कहा- ओवैसी देश में अगले ‘जिन्ना’ होंगे

गिरिराज सिंह ने AIMIM चीफ पर साधा निशाना, कहा- ओवैसी देश में अगले ‘जिन्ना’ होंगे

by Sachin Kumar 6 September 2024, 1:16 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:41 AM IST)
6 September 2024, 1:16 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:41 AM IST)
Union Minister Giriraj Singh targeted Asaduddin Owaisi next Jinnah he divide country

Union Minister Giriraj Singh : गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि AIMIM के अध्यक्ष देश में सिर्फ जिन्ना की भूमिका अदा करते हैं, क्योंकि वह आने वाले समय में देश को तोड़ने की साजिश रचेंगे.

06 September, 2024

Union Minister Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शुक्रवार को एक बार फिर AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री ने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि वह जल्द ही अगले जिन्ना होंगे. क्योंकि AIMIM के अध्यक्ष आने वाले समय में देश को बांटने की साजिश रचेंगे.

गिरीराज ने ओवैसी पहले भी बताया जिन्ना

गिरिराज सिंह ने शिमला में मस्जिद कंस्ट्रक्शन को लेकर चल रहे विरोध पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर यह विवादित टिप्पणी की है. केंद्रीय मंत्री ने पिछले साल 2023 में भी ओवैसी को जिन्ना बताया था. उन्होंने कहा था कि ओवैसी जिस तरह से भारत को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं उस हिसाब से वह आने वाले समय में देश के जिन्ना बनेंगे.

AIMIM अध्यक्ष को उनके मंसूबे पर कामयाब नहीं होने देंगे

गिरिराज सिंह ने कहा कि था कि असुद्दीन ओवैसी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है. जिसकी मानसिकता ‘सिर तन से जुदा’ वाले नारों के साथ है, वह कैसे देश की एकता और अखंडता के साथ खड़ा रह सकते हैं. वह लगातार भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन अब वह अपने मंसूबे को कामयाब नहीं कर सकते हैं क्योंकि देश की एकता और अखंडता के लिए हम पूरी ताकत लगा देंगे और इस देश में दूसरा जिन्ना पैदा नहीं होने देंगे.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?