Home राज्य मम्मी-पापा मुझे वोट न दें तो खाना मत खाना – शिवसेना विधायक

मम्मी-पापा मुझे वोट न दें तो खाना मत खाना – शिवसेना विधायक

by Rashmi Rani 11 February 2024, 11:38 AM IST (Updated 30 October 2025, 6:34 PM IST)
11 February 2024, 11:38 AM IST (Updated 30 October 2025, 6:34 PM IST)
मम्मी पापा मुझे वोट न दें तो खाना मत खाना, शिवसेना विधायक, स्कूली बच्चों से अपील पर विवाद

11 Feb 2024

शिवसेना विधायक की स्कूली बच्चों से अपील पर विवाद

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के एक विधायक ने स्कूली बच्चों से कुछ ऐसा कह दिया जिसको लेकर विवाद हो शुरु हो गया है। दरअसल विधायक संतोष बांगर ने स्कूल के बच्चों से कहा कि अगर आपके मम्मी-पापा मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो दो दिन तक खाना छोड़ देना। शिवसेना विधायक की इस हरकत के बाद सियासत शुरू हो गई है।

क्या है मामला ?

महाराष्ट्र के कलमनुरी के विधायक संतोष बांगर हाल ही में हिंगोली जिले के जिला परिषद स्कूल में पहुंचे थे। यहां विधायक ने स्कूली बच्चों से कहा कि अगर आपके माता-पिता अगले चुनाव में मुझे वोट न करें तो दो दिनों तक खाना मत खाना। अगर आपके माता-पिता पूछें कि खाना क्यों नहीं खा रहे हो तो कहना कि संतोष बांगर को ही वोट दें, तभी हम खाना खाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं विधायक ने बच्चों से यह बात दोहराने के लिए भी कहा। विधायक का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विपक्ष ने कार्रवाई की मांग की

विधायक संतोष बांगर के बयान पर महाराष्ट्र में सियासत शुरू हो गई। NCP के नेताओं ने विधायक पर इस तरह के बयान देने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। NCP (शरद पवार गुट) के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो का कहना है कि बांगर ने स्कूली बच्चों से जो कहा है, वह इलेक्शन कमीशन के दिशा निर्देशों के खिलाफ है इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इलेक्शन कमीशन से बांगर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और पूछा है कि उस समय प्रदेश के शिक्षा मंत्री क्या कर रहे थे, जब उनकी ही पार्टी का एक विधायक स्कूल के बच्चों से ऐसी बातें कर रहा था।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं बांगर

शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। पिछले महीने उन्होंने एक बयान में कहा था कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते हैं तो वह फांसी लगा लेंगे। इससे पहले कलमनुरी पुलिस ने एक रैली के दौरान तलवार लहराने के आरोप में बांगर पर केस दर्ज किया था। तो वहीं 2022 में एक मिड डे मील कार्यक्रम के कैटरिंग मैनेजर को थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?