Amarnath Pilgrim Death: पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान एक तीर्थयात्री की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के एक 61 साल के अमरनाथ यात्री की बनिहाल में गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई. वह अमरनाथ बाब के दर्शन करके वापस लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान काठमांडू के मोहत्री के रहने वाले कृष्ण देव ठाकुर के रूप में हुई है. वह बालटाल के रास्ते लौटते समय बनिहाल में नवयुग टनल के पास बेहोश हो गए थे. अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
सीने में दर्द होने के बाद मौत
कृष्ण ठाकुर अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे. अनंतनाग इलाके से गुजरते समय, उन्हें अचानक बेचैनी और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई. साथी तीर्थयात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और ड्यूटी पर मौजूद हेल्थ वर्कर्स की मदद से उन्हें लंबर यात्रा ग्राउंड के हेल्थकेयर सेंटर ले जाया गया और वहां से बनिहाल के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) रेफर कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि बाद में उन्हें अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
चार तीर्थयात्री घायल
एक अलग घटना में, चार रजिस्टर्ड अमरनाथ यात्रियों को मामूली चोटें आईं. यात्रियों को बालटाल बेस कैंप ले जा रही टैक्सी का बनिहाल में एक्सीडेंट हो गया, जिससे चार यात्री घायल हो गए. घायलों की पहचान फरीदाबाद, हरियाणा के रहने वाले वरेश यादव (44), उषा देवी (55), उत्तराखंड की रहने वाली नताशा शर्मा (28) और नेहारका (20) के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों ने SDH, बनिहाल में शिफ्ट किया, जहां उन्हें फर्स्ट एड दिया गया.
भक्तों में उत्साह
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि चारों तीर्थयात्रियों की हालत स्थिर है और वे निगरानी में हैं. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. हॉस्पिटल अधिकारियों के मुताबिक, चारों तीर्थयात्रियों की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. बता दें, 3 जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा बिना रुके जारी है. भगवान शिव के भक्तों में अमरनाथ यात्रा को लेकर बहुत उत्साह है. भक्त बाबा बर्फानी की तारीफ में नारे लगाते हुए तीर्थस्थल पर पहुंच रहे हैं. अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन खत्म होगी.
बाबा बर्फानी : अंतर्ध्यान होने पर भी नहीं टूट रहा श्रद्धालुओं का उत्साह, सवा लाख के पार हुई संख्या
News Source: PTI
