Home Latest News & Updates ओडिशा में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 की मौत, एक गंभीर, CM माझी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

ओडिशा में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 की मौत, एक गंभीर, CM माझी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

by Sanjay Kumar Srivastava 26 May 2026, 3:11 PM IST
26 May 2026, 3:11 PM IST
ओडिशा में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 की मौत, एक गंभीर, CM मोहन माझी ने जताया दुख

Odisha Accident: ओडिशा के कालाहांडी में भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के गौड़ा कार्लाखुंटा गांव में हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हो गया.

बिल्डर को बचाने में चली गई जान

उन्होंने बताया कि सभी को मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन राजमिस्त्री, एक मजदूर, सेप्टिक टैंक बनाने वाला बिल्डर और उसका बेटा शामिल है. अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब बिल्डर ने निर्माण कार्य के लिए सेप्टिक टैंक का एक हिस्सा खोला और बिल्डर गलती से उसके अंदर गिर गया. उन्होंने कहा कि उसे बचाने के लिए बाकी लोग टैंक में घुस गए. इसके बाद लोग टैंक से निकल नहीं पाए और दम घुटने से 6 की मौत हो गई. मृतकों की पहचान निमाई पाल (48) और उसके बेटे आकाश पाल (28), अदल माझी (55), मनोरंजन हाती (27), छंदा जल (32) और बिपुल जल (30) के रूप में की गई. 32 साल के पंकज यानी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की मदद

इस बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर में एक निर्माण स्थल पर दुखद दुर्घटना पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है. कालाहांडी कलेक्टर सचिन पावर ने कहा कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को उनके अंतिम संस्कार के लिए 30,000 रुपये जारी किए हैं.

पुलिस कर रही जांच

ओडिशा के कार्य मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सभी उपाय करेगी. पुलिस ने कहा कि मौत के सही कारणों की जांच की जा रही है. कार्य मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हों. उन्होंने कहा कि घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं. कहा कि कमेटी इस बात का भी सुझाव देगी कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.

उन्नाव में भीषण हादसा: एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, दारोगा समेत 6 की मौत, दिल्ली से बिहार जा रही…

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?