Home राज्य Reasi Bus Attack: जारी हुआ आतंकवादी का स्केच, सूचना देने वाले को मिलेगा 20 लाख का इनाम

Reasi Bus Attack: जारी हुआ आतंकवादी का स्केच, सूचना देने वाले को मिलेगा 20 लाख का इनाम

by Pooja Attri 12 June 2024, 10:32 AM IST (Updated 9 September 2025, 3:29 PM IST)
12 June 2024, 10:32 AM IST (Updated 9 September 2025, 3:29 PM IST)
bus attack

Reasi Terror Attack: बीते मंगलवार जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोड़ी से वैष्णों देवी मंदिर की ओर जाती हुई बस पर आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले में 9 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए.

12 June, 2024

Reasi Bus Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करने वाले आतंकवादी का स्केच जारी किया है. इनके बारे में सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर उस समय गोलीबारी की, जब ये बस शिव खोरी मंदिर से पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी. 53 सीटों वाली बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्रियों सवार थे. गोलीबारी के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी थी, जिसमें 9 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘रियासी पुलिस ने हाल ही में पौनी क्षेत्र में यात्री बस पर हुए हमले में शामिल आतंकवादी के ठिकाने के बारे में किसी भी तरह की सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.’ उन्होंने कहा कि आतंकवादी का स्केच भी जारी किया गया है. इसके आधार पर लोगों से सूचना देने की अपील की गई है.

आतंकवादी का स्केच हुआ जारी

बस पर आतंकी हमले के 2 दिन बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी किया. बीते रविवार को शिव खोरी से माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की एक बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. 53 सीटों की इस बस पर ये गोलीबारी पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास हुई जिसके बाद बस गहरी खाई में गिर गई.

दे सकते हैं इन नंबरों पर जानकारी

SSP रियासी – 9205571332, ASP रियासी – 9419113159, DySP मुख्यालय रियासी – 9419133499, SHO पौनी – 7051003214, SHO रानसू- 7051003213, PCR रियासी- 9622856295.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?