Home Top News प्रेम में हैवान बना शख्स! ठाणे में चार साल के मासूम को मां के प्रेमी ने पीट-पीटकर मार डाला

प्रेम में हैवान बना शख्स! ठाणे में चार साल के मासूम को मां के प्रेमी ने पीट-पीटकर मार डाला

by Neha Singh 3 June 2026, 3:29 PM IST
3 June 2026, 3:29 PM IST
Thane Child Murder

Thane Child Murder: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. चार साल के एक मासूम को उसकी मां के प्रेमी ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस अभी तक इस जुर्म के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा पाई है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सोमवार को बच्चे की मौत की शुरुआती जांच के दौरान शक होने पर आरोपी शंभू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना काशीमीरा पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई.

मां के साथ रहता था प्रेमी

पुलिस के मुताबिक, लड़के की मां शर्मा के साथ रह रही थी. आरोप है कि शर्मा ने घर पर बच्चे पर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मौत को नैचुरल दिखाने की कोशिश भी की गई. हालांकि, पुलिस ने पंचनामा के दौरान बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला कि हमले की वजह से अंदरुनी गंभीर चोटें आई और उसी कारण बच्चे की मौत हुई. पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर, पुलिस ने शर्मा को हिरासत में लिया और उसने बच्चे को पीटने की बात कबूल कर ली.

हत्या का कारण अस्पष्ट

अधिकारियों ने बताया कि शर्मा के खिलाफ मंगलवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि उसने बच्चे पर हमला क्यों किया और क्या मां को इस कथित अपराध के बारे में पता था. यह अपराध दिल दहला देने वाला है. आखिर यह कैसा प्रेम है, जिसके लिए कोई मासूम की हत्या कर सकता है. ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर से भी सामने आया है. जहां मां के प्रेमी ने डेढ़ साल के बच्चे की सड़क पर पटक-पटक पर हत्या कर दी.

फिरोजाबाद में प्रेमी ने बच्चे की हत्या की

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आरोपी जितेंद्र पाठक रिश्ते में भाभी लगने वाली रति से एकतरफा प्यार करता था. वह उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन वह लगातार इनकार कर रही थी. जितेंद्र को लगा कि उसका डेढ़ साल का बच्चा उसके प्यार में रोड़ा बन रहा है. 30 मई, शनिवार को जितेंद्र बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और गली में जाकर उसे बार-बार जमीन पर पटका, जिससे बच्चे की मौत हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया है.

बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूदी महिला, रेस्टोरेंट अग्निकांड में 21 की मौत, PM ने किया मुआवजे का ऐलान

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?