Vinod Tawde: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के चुनाव के लिए चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं और तीन राज्यों में अपने सेनापति नियुक्त कर दिए हैं. एक बड़े फैसले में BJP ने सीनियर नेता विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया है. इसके अलावा तरुण चुघ को गुजरात और सतीश पुनिया को पंजाब का इंचार्ज बनाया है.
पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी गई है. जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है. तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं. उत्तर प्रदेश BJP के लिए सबसे जरूरी राज्यों में से एक है, इसलिए तावड़े को संंगठन की कमान सौंपना अहम माना जा रहा है.
2027 चुनाव की तैयारी
पार्टी के मुताबिक, राज्यसभा सासंद और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पुनिया को पंजाब का इंचार्ज बनाया गया है. यह राज्य BJP के लिए भी बहुत जरूरी है क्योंकि यहां उत्तर प्रदेश के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं. तरुण चुघ को गुजरात का इंचार्ज बनाया गया है. चुघ राज्यसभा सासंद और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी भी हैं. उत्तर प्रदेश और पंजाब के बाद यहां भी अगले साल के आखिर में चुनाव होने हैं.
अन्य राज्यों में भी जल्द होगी नियुक्ति
BJP ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “ये नियुक्ति तुरंत लागू होगी. दूसरे राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति सही समय पर की जाएगी. इस बीच मौजूदा प्रभारी व्यवस्था जारी रहेगा.” बता दें, 2027 में यूपी, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इनमें से तीन राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति हो गई है और अब बाकी राज्यों के नए कप्तानों की नियुक्ति का इंतजार है.
बीजेपी की नई टीम
इससे पहले सोमवार को बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है. टीम में बड़े बदलाव करते हुए नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व पदाधिकारी राम माधव को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. अपनी नई राष्ट्रीय टीम में पार्टी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को नया उपाध्यक्ष बनाया है. 65 पार्टी अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें से 51 नए चेहरे हैं.
स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, Nitin Nabin की नई टीम ने मचा दी हलचल; यहां है पूरी लिस्ट
News Source: PTI
