Married Vastu Tips: किसी भी घर के लिए वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. घर में रखी चप्पल से लेकर मंदिर की दिशा तक, वास्तु शास्त्र में हर चीज के बारे में बताया गया है. वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर ही घर में कोई चीज लानी चाहिए और उसे उसके सही स्थान पर रखना चाहिए. वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में रखीं सजावट की चीजों का भी अपना महत्व होता है. अगर आप कोई गलत सामान घर में लाते हैं, तो उससे नेगेटिविटी आती है. आजकल लोगों की मैरिड लाइफ में भी ज्यादा लड़ाई झगड़े होने लगे हैं. ऐसे में आपको अपने घर में कुछ पॉजिटिव चीजों को लाना चाहिए. जानिए मैरिड कपल्स को घर सजाने के लिए कौन सी शुभ चीजें रखनी चाहिए.
हंसों के जोड़े की तस्वीर
अगर पति- पत्नी में ज्यादा अनबन रहती है, तो उन्हें बेडरूम में हंसों के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए. माना जाता है कि इससे प्यार और समझ बढ़ती है, रिश्तों में सम्मान और इमोशनल बॉन्डिंग बढ़ती है. वास्तु शास्त्र में हंस को प्यार, पवित्रता और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है. हंस हमेशा जोड़े में रहते हैं और अजीवन अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते. इसलिए शादीशुदा जिंदगी के लिए हंसों का जोड़ा शुभ होता है. वहीं पैसे की खुशहाली के लिए बड़े हंस की तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है. धार्मिक नजरिए से देखें तो हंस देवी सरस्वती और भगवान ब्रह्मा का वाहन है. हंसों की तस्वीर को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए.

रोज क्वार्ट्ज क्रिस्टल
रोज क्वार्ट्ज एक हल्के गुलाबी रंग का पत्थर होता है. यह दिखने में सुंदर और अट्रैक्टिव लगता है. रोज क्वार्ट्ज को प्यार और आपसी सद्भाव का पत्थर माना जाता है. नए कपल्स को इसे बेडरूम में जरूर लगाना चाहिए. माना जाता है कि इससे उनकी लाइफ में खुशियां आती हैं. यह कपल्स के बीच बिना शर्त प्यार, गहरा विश्वास और आपसी समझ को बढ़ाता है.
ताजे फूल
बेडरूम में ताजे और खुशबूदार फूल रखने से नए कपल्स के बीच पॉजिटिविटी आती है. बेडरूम में ताजे फूल रखने से पति-पत्नी के बीच रोमांस बढ़ता है. लाल या गुलाबी गुलाब प्यार, अट्रैक्शन और गहरे लगाव का प्रतीक हैं. इनकी हल्की खुशबू मेंटल स्ट्रेस कम करती है और कपल्स के मूड को रोमांटिक बनाती है. बेडरूम उत्तर- पूर्व दिशा में फूल रखना सबसे शुभ होता है, क्योंकि यह दिशा आपसी रिश्तों और स्थिरता को कंट्रोल करती है. इसके अलावा आप लिविंग रूम में भी फूल रख सकते हैं, इससे समृद्धि आती है.

अपनी शादी की तस्वीर
कपल्स को अपनी शादी की तस्वीरें अपने बेडरूम में जरूर लगानी चाहिए. मुस्कुराती हुई शादी की तस्वीर देखने से सबकॉन्शियस माइंड पर अच्छा असर पड़ता है. यह रोजमर्रा के झगड़ों को सुलझाने और प्यार को बढ़ाने में मदद करती है. यह तस्वीर कपल्स को उनके खूबसूरत पलों की याद दिलाती है, रिश्ते में इनसिक्योरिटी को खत्म करती है और आपसी भरोसा मजबूत करती है. कमरे में खुश कपल की तस्वीर होने से वाइब्स पॉजिटिव और रोमांटिक रहती हैं.
Kailash Mansarovar जर्नी की पूरी गाइड! कैसे पहुंचें, कितना आएगा खर्च और किन बातों का रखें ध्यान
