IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. वेस्टइंडीज की टीम भी भारत पहुंच चुकी है. दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होगी. खास बात यह है कि जल्द शुरू होने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे. टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में होगी. इस बीच सीरीज का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले कब और किस समय खेले जाएंगे.
27 सितंबर से होगा सीरीज का आगाज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 27 सितंबर को होगा. वहीं, दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके अलावा टीम का भी ऐलान हो चुका है और जल्द ही दोनों टीमें मैदान पर पहुंचकर प्रैक्टिस करती हुई भी नजर आएंगी. इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा. साथ ही सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.
एशियन गेम्स में भी खेल रही होगी टीम इंडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ जब वनडे सीरीज हो रही है उसी वक्त युवा भारतीय टीम एशियन गेम्स खेल रही होगी. हालांकि, इस दौरान टीम इंडिया काफी बदली हुई दिखेगी. एशियन गेम्स टी20 फॉर्मेट हो रहा है और इस टीम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. हालांकि, जब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज होगी तब तक युवा भारतीय टीम जापान से लौट आएगी.
CSK का बड़ा दांव, जहीर खान को बनाया नया हेड कोच; IPL 2027 से शुरू होगा नया कोचिंग चैप्टर
ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम
शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (WK), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (WK), नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार और नमन धीर.
वेस्टइंडीज
शाई होप (C और WK), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (WK), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (WK), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में जीता दूसरा गोल्ड, श्रीलंका को 147 रन से हराया
