Home Latest News & Updates भारत-अफगानिस्तान T20 पर सस्पेंस खत्म, मैच टलेगा या तय समय पर होगा? फिर आया बड़ा अपडेट

भारत-अफगानिस्तान T20 पर सस्पेंस खत्म, मैच टलेगा या तय समय पर होगा? फिर आया बड़ा अपडेट

by Preeti Pal 10 September 2026, 7:09 PM IST (Updated 10 September 2026, 7:10 PM IST)
10 September 2026, 7:09 PM IST (Updated 10 September 2026, 7:10 PM IST)
भारत-अफगानिस्तान T20 पर सस्पेंस खत्म, मैच टलेगा या तय समय पर होगा? फिर आया बड़ा अपडेट

India-Afghanistan 1st T20: दिल्ली में इस वीकेंड क्रिकेट और कूटनीति, दोनों का माहौल देखने को मिलेगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 मुकाबला तय तारीख पर ही खेला जाएगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की वजह से मैच को आगे बढ़ाने की अपील की थी. हालांकि, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी DDCA ने साफ कर दिया है कि मैच शेड्यूल के मुताबिक ही होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है. अफगानिस्तान इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है, लेकिन सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा.

ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक

DDCA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि 13 सितंबर को होने वाला भारत और अफगानिस्तान पहला T20I तय कार्यक्रम के हिसाब से ही होगा. DDCA ने ये भी बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद उसे जरूरी सहयोग और व्यवस्थाओं का भरोसा दिया गया है. यानी मैच को टालने या तारीख बदलने की कोई प्लानिंग नहीं है.

ब्रिक्स की वजह से हुई थी चिंता

दरअसल, 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में ब्रिक्स समिट होना है. इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कई देशों के विदेशी प्रतिनिधि, VVIP और वरिष्ठ अधिकारी राजधानी पहुंचने वाले हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस के सामने सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट की बड़ी चुनौती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 9 सितंबर को DDCA को पत्र लिखकर 13 सितंबर को होने वाले मैच को किसी दूसरी तारीख पर कराने पर विचार करने का अनुरोध किया था. पुलिस का कहना था कि ब्रिक्स समिट के दौरान राजधानी में VIP और VVIP रूट की व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, रूट क्लियरेंस और सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी. इसके साथ ही भारत-अफगानिस्तान मैच में करीब 25,000 से 35,000 दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई गई है. ऐसे में मैच वाले दिन दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक और ज्यादा बढ़ सकता है.

अभिषेक के जन्मदिन को युवराज ने यूं बनाया खास! इस तरह अपने शिष्य को बधाई; किया एक शानदार वीडियो पोस्ट

दोनों के लिए तैयारियां

ट्रैफिक पुलिस ने अपने पत्र में ब्रिक्स समिट को अंतरराष्ट्रीय महत्व का आयोजन बताते हुए मैच की तारीख आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था. हालांकि, DDCA और पुलिस के बीच बैठक के बाद स्थिति साफ हो गई है. अब प्रशासन की कोशिश होगी कि एक तरफ अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की आवाजाही बिना परेशानी के हो. वहीं, दूसरी तरफ क्रिकेट फैंस भी स्टेडियम तक आसानी से पहुंच सकें. इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन, सुरक्षा और रूट मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया जाएगा.

फैंस के लिए बड़ी राहत

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पहला मुकाबला अब 13 सितंबर को ही होगा. यानी क्रिकेट फैंस को मैच की तारीख बदलने की चिंता नहीं करनी होगी. हालांकि, स्टेडियम जाने वाले दर्शकों को ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ज्यादा टाइम लेकर निकलना बेहतर रहेगा. कुल मिलाकर, दिल्ली में इस बार मुकाबला सिर्फ मैदान पर नहीं होगा. एक तरफ ब्रिक्स समिट की हाई-प्रोफाइल मीटिंग्स रहेंगी और दूसरी तरफ अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांच.

News Source: PTI

वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! अंपायर को करना पड़ी बीच-बचाव; वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?