Home Top 3 News T-20 विश्व कप के अभ्यास मैच में भारत इस टीम से टकराएगा, पाक-न्यूजीलैंड नहीं खेलेंगे कोई मुकाबला

T-20 विश्व कप के अभ्यास मैच में भारत इस टीम से टकराएगा, पाक-न्यूजीलैंड नहीं खेलेंगे कोई मुकाबला

by Live Times 17 May 2024, 12:15 PM IST (Updated 12 September 2025, 6:03 PM IST)
17 May 2024, 12:15 PM IST (Updated 12 September 2025, 6:03 PM IST)
t20 world cup 2024 india vs Bangladesh match

T20 World Cup 2024 : दक्षिण अफ्रीका 29 मई को फ्लोरिडा में एक इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलगा. वहीं इंग्लैंड और पिछले संस्करण की उप विजेता टीम पाकिस्तान और सेमाफाइनलिस्ट टीम न्यूजीलैंड कोई अभ्यास मैच नहीं खेल रहे हैं.

17 May, 2024

T20 World Cup 2024 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत एक जून से संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने टी-20 विश्व के अभ्यास मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा. फिलहाल इंडिया-बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले का टाइम और स्थान तय नहीं हो पाया है. ICC ने कहा कि 20 में से 17 टीमें 27 से मई से 1 जून के बीच अमेरिका और त्रिनिदाद-टोबैगो में अभ्यास मैच खेलेंगी.

ये टीम नहीं खेलेंगी अभ्यास मुकाबले

दक्षिण अफ्रीका 29 मई को फ्लोरिडा में एक इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलगा. वहीं इंग्लैंड और पिछले संस्करण की उप विजेता टीम पाकिस्तान और सेमाफाइनलिस्ट टीम न्यूजीलैंड कोई अभ्यास मैच नहीं खेल रहे हैं. पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड सीधे 8 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-2- टूर्नामेंट के लिए आगाज करेगा.

15 खिलाड़ियों के साथ खेलेंगी टीम

16 अभ्यास मैचों की मेजबानी के स्थानों में टेक्सास में ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, क्वींस पार्क ओवल और त्रिनिदाद और टोबैगो में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी शामिल हैं. बता दें कि अभ्यास मुकाबलों को टी-20 का दर्जा नहीं मिलेगा. लेकिन इसके बाद भी अभ्यास मुकाबलों में 15 खिलाड़ियों वाली टीम के साथ सदस्यों को मैदान में उतार सकेंगी.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?