Home खेल IPL 2024 : पुष्पा के अंदाज में Nicholas Puran ने की गेंदबाजों की धुनाई, प्रैक्टिस बल्लेबाजी का वीडियो देख फैंस हुए हैरान

IPL 2024 : पुष्पा के अंदाज में Nicholas Puran ने की गेंदबाजों की धुनाई, प्रैक्टिस बल्लेबाजी का वीडियो देख फैंस हुए हैरान

by Live Times 9 April 2024, 7:32 PM IST (Updated 19 July 2025, 3:41 PM IST)
9 April 2024, 7:32 PM IST (Updated 19 July 2025, 3:41 PM IST)
IPL 2024: पुष्पा के अंदाज में Nicholas Puran ने की गेंदबाजों की धुनाई, प्रैक्टिस बल्लेबाजी का वीडियो देख फैंस हुए हैरान

IPL 2024 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर अपना पसीना बहा रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा ‘पुष्पा द रूल’.

09 April, 2024

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और क्रिकेट फैंस का काफी मनोरंजन हुआ है. इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के उप कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Puran) का नाम भी शामिल हैं. पूरन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और टी-20 फॉर्मेट में तो और ज्यादा घातक बल्लेबाज हो जाते हैं. ऐसे ही टूर्नामेंट में पूरन ने किसी भी गेंदबाज को बख्शा नहीं है. वहीं, निकोलस पूरन 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए नेट पर जमकर पसीना भी बहाते भी देखा गया है. इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पुष्पा द रूल के नाम से किया वीडियो पोस्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर अपना पसीना बहा रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा ‘पुष्पा द रूल’. इस दौरान पूरन जमकर शॉर्ट भी लगा रहे हैं. मालूम हो कि पुष्पा द रूल फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज किया गया है. जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे. अब इस फिल्म को दूसरे पार्ट में भी अल्लू अर्जुन फैंस को अपने दिल जीतते हुए दिखेंगे.

पूरन का इस आईपीएल में बेस्ट स्कोर 64 रन

वहीं, बल्लेबाज निकोलस ने टूर्नामेंट में अब तक चार मैच खेले हैं और 169.52 के स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए हैं. इन चारों पारी में उनका सबसे बेस्ट स्कोर 64 रन रहा है. अब फैंस भी उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी बल्लेबाजी पहले की तरह शानदार रहे. दूसरी लखनऊ ने शुरूआत हार के साथ की थी. लेकिन बाकी के मैचों में जबरदस्त वापसी करते हुए 3 मैचों में जीत के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें- खेल समाचार, Latest Sports News In Hindi, स्पोर्ट्स की ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?