Home खेल IPL 2024 के बीच Jasprit Bumrah ने की नई पारी की शुरुआत, जानकरी मिलने के बाद फैंस भी हुए हैरान

IPL 2024 के बीच Jasprit Bumrah ने की नई पारी की शुरुआत, जानकरी मिलने के बाद फैंस भी हुए हैरान

by Live Times 26 April 2024, 7:01 PM IST (Updated 14 August 2025, 1:28 PM IST)
26 April 2024, 7:01 PM IST (Updated 14 August 2025, 1:28 PM IST)
jasprit bumrah

Indian Premier League 2024 : जसप्रीत बुमराह सोशल साइट फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने अब यूट्यूब चैनल भी लॉन्च कर दिया है.

26 April, 2024

Indian Premier League 2024 : भारतीय टीम के गेंदबाज जस्प्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इन दिनों आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना जलवा बिखेर रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है. इसी बीच बुमराह ने एक नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने अपने फैंस के सामने एक नए यूट्यूब चैनल लेकर आए हैं इसके लेकर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा की है.

अपने एक्स अकाउंट से यूट्यूब चैनल की दी सूचना

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा कि सभी को नमस्कार, मैं बस यहां आकर यह घोषणा करना चाहता था कि मैंने आधिकारिक तौर पर अपना खुद का यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है. इसमें ऐसी सामग्री है जो आपने पहले नहीं देखी है और मेरे जीवन की एक झलक है. तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और मेरी यात्रा में मेरे साथ शामिल हों. वहाँ मिलते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बुमराह ने बटोरी सुर्खियां

मालूम हो कि जसप्रीत बुमराह सोशल साइट फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने अब यूट्यूब चैनल भी लॉन्च कर दिया है. बताते चले कि फेसबुक पर बुमराह के 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से ज्यादा फॉलो करते हैं, जबकि एक्स पर उनको फॉलो करने वालों की संख्या 5 मिलियन से ज्यादा है. यूट्यूब चैनल लॉन्च होने के बाद उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिएब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channel, हर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?