Home खेल Novak Djokovic ने पांचवीं बार जीता लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड, हॉलीवुड स्टार एंडी गार्सिया ने की होस्टिंग

Novak Djokovic ने पांचवीं बार जीता लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड, हॉलीवुड स्टार एंडी गार्सिया ने की होस्टिंग

by Live Times 23 April 2024, 12:29 PM IST (Updated 14 August 2025, 5:05 PM IST)
23 April 2024, 12:29 PM IST (Updated 14 August 2025, 5:05 PM IST)
novak djokovic wins laureus world sportsman of Year Award for the fifth time

Laureus World Sports Awards Ceremony : सात बार के सुपर बाउल चैंपियन टॉम ब्रैडी ने जोकोविच को स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं अब तक के सबसे महान स्प्रिंटर उसेन बोल्ट ने ऐटाना बोनमाटी को स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवार्ड दिया.

23 April, 2024

Laureus World Sports Awards Ceremony : स्पेन की राजधानी मैड्रिड में सोमवार की रात लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह 2024 में नोवाक जोकोविच, ऐटाना बोनामाटी, जूड बेलिंगहैम और सिमोन बाइल्स जैसे स्टार खिलाड़ी छाए रहे. मैड्रिड शहर के बीचों बीच ऐतिहासिक पलासियो डी सिबेल्स में दुनिया भर की मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को रिकॉर्ड पांचवीं बार लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर चुना गया.

25वीं आयोजित किया गया अवार्ड्स समारोह

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह 25वीं बार आयोजित किया गया. अब ये सबसे मशहूर कार्यक्रम बन चुका है. इस स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह में खेल की दुनिया के दिग्गजों के साथ-साथ फैशन, फिल्म और मनोरंजन की दुनिया के दिग्गज भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. हॉलीवुड स्टार एंडी गार्सिया ने इस स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट किया. इस समारोह को दुनिया भर में लाखों लोगों ने लाइव देखा और सोशल मीडिया पर भी इस खास कवरेज देखने को मिली. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह में खिलाड़ी ही छाए रहे. इस अवॉर्ड शो में खिलाड़ी ही छाए रहे, क्योंकि इस कार्यक्रम में दुनिया भर के खिलाड़ी शामिल हुए थे.

ऐटाना बोनमाटी को दिया स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवार्ड

सात बार के सुपर बाउल चैंपियन टॉम ब्रैडी ने जोकोविच को स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं अब तक के सबसे महान स्प्रिंटर उसेन बोल्ट ने ऐटाना बोनमाटी को स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवार्ड दिया. पिछले साल के ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के विजेता कार्लोस अल्कराज ने इस बार ये अवॉर्ड बेलिंगहैम को दिया है. बोनमाटी अवॉर्ड लेने के लिए दो बार मंच पर पहुंची.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?