Home Top News अब क्रिकेट खिलाड़ी गेंद पर लगा सकेंगे लार, BCCI ने हटाया प्रतिबंध, रिवर्स स्विंग में मिलेगी मदद

अब क्रिकेट खिलाड़ी गेंद पर लगा सकेंगे लार, BCCI ने हटाया प्रतिबंध, रिवर्स स्विंग में मिलेगी मदद

by Sanjay Kumar Srivastava 20 March 2025, 8:26 PM IST (Updated 20 March 2025, 8:29 PM IST)
20 March 2025, 8:26 PM IST (Updated 20 March 2025, 8:29 PM IST)
IPL CUP

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ज्यादातर कप्तानों की सहमति के बाद आगामी सीजन में गेंद पर लार के इस्तेमाल से प्रतिबंध हटा दिया है.

CRICKET: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को BCCI मुख्‍यालय मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ज्यादातर कप्तानों की सहमति के बाद आगामी सीजन में गेंद पर लार के इस्तेमाल से प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे ये कोविड महामारी के बाद लार के इस्तेमाल को फिर से शुरू करने वाला पहला बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट बन गया है. शनिवार (22 मार्च) से शुरू होने वाले IPL के आगामी चरण से पहले मुंबई में कप्तानों की बैठक में ये फैसला लिया गया.

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने BCCI के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे गेंदबाजों को ‘रिवर्स स्विंग’ करने में मदद मिलेगी. IPL 2025 में गुजरात टाइटन्स से जुड़े सिराज ने पीटीआई वीडियो से कहा कि ये हमारे गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी खबर है. क्योंकि जब गेंद कुछ नहीं कर रही होती है, तो गेंद पर लार लगाने से रिवर्स स्विंग मिलने की संभावना बढ़ जाती है. कभी-कभी ये रिवर्स स्विंग में मदद करता है क्योंकि शर्ट पर गेंद को रगड़ने से (रिवर्स स्विंग पाने में) मदद नहीं मिलेगी. लेकिन गेंद पर लार का उपयोग करने से एक तरफ की चमक बनाए रखने में मदद मिलेगी और ये महत्वपूर्ण है.

नए सीजन से पहले गुजरात से जुड़ने को बताया एक अच्छा एहसास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से रिटेन न किया जाने पर सिराज ने कहा कि नए सीजन से पहले गुजरात से जुड़ना एक अच्छा एहसास है. हां, मेरे लिए आरसीबी छोड़ना थोड़ा भावनात्मक था क्योंकि विराट ने मुश्किल समय में मेरा बहुत साथ दिया था. लेकिन गिल के नेतृत्व में हमारे पास एक शानदार टीम है. उन्होंने कहा कि अगर आप गिल की बात करें तो वो गेंदबाजों के कप्तान हैं. वो कभी भी आपको कुछ नया करने से नहीं रोकते या आपकी योजनाओं में रुकावट नहीं डालते.

कहा कि हमने एक साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया है. गुजरात टाइटन्स के पास कगिसो रबाडा, राशिद खान, इशांत शर्मा और गेराल्ड कोएट्जी जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं. इस पर सिराज ने कहा कि इससे उनके कंधों से कुछ बोझ कम होगा. ICC ने कोरोना महामारी के दौरान एहतियात के तौर पर गेंद को चमकाने के लिए लार लगाने की सदियों पुरानी प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया था. बाद में 2022 में विश्व संस्था ने इस प्रतिबंध को स्थायी कर दिया था.

ये भी पढ़ेंः BCCI कार्यालय में आज होगी IPL कप्तानों की मीटिंग, कई फैसलों पर हो सकती है चर्चा; ये है पूरा शेड्यूल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?