Year End Tribute: इस साल हमने बॉलीवुड के कई स्टार्स को खोया. इनमें से सबसे ज्यादा झटका ही-मैन यानी धर्मेंद्र के जाने का हुआ.
20 December, 2025
Year End Tribute: साल 2025 को बॉलीवुड एक खास वजह से हमेशा याद रखेगा. ये वो साल रहा, जब हिंदी सिनेमा कुछ पल के लिए ठहर गया. फैंस ने गहरी सांस ली और अपने सबसे चहेते स्टार्स में से एक को आख़िरी विदाई दी. 24 नवंबर को हिंदी फिल्मों के ओरिजिनल ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके साथ ही सिनेमा का एक सुनहरा दौर भी यादों में समा गया. खबर फैलते ही जैसे सब कुछ शांत हो गया. उनके मुंबई वाले घर के बाहर फैंस जमा होने लगे. अपने हाथों में धर्मेंद्र के पुराने पोस्टर, आंखों में नमी और शब्दों की कमी लिए हुए. उस वक्त सोशल मीडिया पर शोर नहीं, बल्कि सम्मान था.

हर जेनेरेशन के फेवरेट
धर्मेंद्र के निधन पर हर पीढ़ी की तरफ से श्रद्धांजलि आई. फिल्ममेकर्स ने उन्हें स्टारडम की डेफिनेशन बताया. को-एक्टर्स ने उनकी सादगी और अपनेपन को याद किया. फैंस ने अपनी यादें शेयर कीं. खैर, 1935 में पंजाब के एक छोटे से गांव में पैदा हुए धर्मेंद्र बड़े सपनों और दमदार शख्सियत के साथ बंबई आए थे. दिल भी तेरा हम भी तेरे, अनपढ़, बंदिनी और हकीकत जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. फिर फूल और पत्थर, मेरा गांव मेरा देश और शोले जैसी कल्ट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया.
यह भी पढ़ेंः 2025 में इन 5 मेल एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से लूटा दिल, Akshay Khanna के अलावा लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

अमर हो गए वीरू
शोल के वीरू बनकर धर्मेंद्र अमर हो गए. ये एक ऐसा किरदार था, जिसे आज भी लोग याद करते हैं, उसके डायलॉग बोलते हैं और उसे जीते हैं. फिर उम्र के साथ धर्मेंद्र ने खुद को बदला. लाइफ इन ए… मेट्रो और जॉनी गद्दार जैसी फिल्मों में इंटेंस रोल किए. अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर की. उनकी यमला पगला दीवाना और अपने जैसी फिल्में हिट रहीं. फिर साल 2024 में रिलीज़ हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में 88 साल की उम्र में रोमांस किया.

इक्कीस का इंतज़ार
अब फैंस को धर्मेंद्र की आख़िरी फिल्म ‘इक्कीस’ का बेसब्री से इंतज़ार है. इसमें हमें ऐसे कलाकार की आखिरी झलक दिखेगी, जिसने सिनेमा को अपना सब कुछ दिया. पर्दे के बाहर वो दिल से कवि, परिवार से जुड़े इंसान और कई जेनेरेशन को इंस्पायर करने वाली शख्सियत थे.

अनगिनत यादें
धर्मेंद्र ने अपने लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. बात करें उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के बारे में तो, ये 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं. श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी अरुण खेतपाल की लाइफ से इंस्पायर है, जो 1971 की भारत-पाकिस्तान वॉर में शहीद हो गए थे.
यह भी पढ़ेंः कॉमेडियन Bharti Singh और हर्ष लिम्बाचिया के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरे बच्चे का किया स्वागत
