Home Top News झटका! अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर, जानें वजह

झटका! अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर, जानें वजह

by Amit Dubey 4 June 2026, 11:53 AM IST (Updated 4 June 2026, 12:05 PM IST)
4 June 2026, 11:53 AM IST (Updated 4 June 2026, 12:05 PM IST)
Virat Kohli

Virat Kohli: भारत के दिग्गज बल्लेबाज और हाल ही में लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम आरसीबी के खिलाड़ी व पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. यह खबर उनके फैंस के लिए झटका है. यह उन लोगों के लिए भी झटका है, जो कोहली को आगामी अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए देखना चाह रहे थे.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से हो रही है. इसका यह पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से खबर आई है कि विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने जा रही इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें चोट लगने की सूचना है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण कोहली सीरीज से बाहर

मिली जानकारी के अनुसार, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.”

हैमस्ट्रिंग में चोट की बात करें तो यह जांघ में एक चोट का प्रकार है, जिसमें जांघ के पिछले हिस्से की मांसपेशियों में तनाव, खिंचाव या यहां तक कि फटने की स्थिति होती है. इसकी वजह से पीड़ित को तेज दर्द होता है और पैर को सीधा करने में भी दिक्कत आती है. कई बार पैर सूज जाता है. कई लोगों का मानना है कि कोहली की अनुपस्थिति आगामी सीरीज की चमक फीकी कर देगी. फैंस उनको मैदान पर खेलते हुए देखना चाह रहे थे.

आईपीएल में कोहली का जलवा

बता दें कि 37 साल की उम्र में भी अपनी बेजोड़ फिटनेस के लिए मशहूर कोहली ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. इसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाया. फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेली थी. अपने टी20 खेल को नए सिरे से परिभाषित करते हुए, कोहली ने आरसीबी के विजयी अभियान में एक शतक और पांच अर्धशतकीय पारियों सहित 675 रन बनाए.

अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड से मुकाबला

बता दें कि भारत का अफगानिस्तान के साथ सीरीज होने के बाद टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से धर्मशाला में होने जा रहा है. उसके बाद दूसरा वनडे मैच 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. अफगानिस्तान सीरीज के बाद, भारत का अगला वनडे दौरा इंग्लैंड में होगा. वहां 14 जुलाई से शुरू होने वाले तीन मैच खेले जाएंगे.

‘सूर्यवंशी में युवा सचिन तेंदुलकर की झलक…’, इस पूर्व तेज गेंदबाज ने वैभव को बताया टी20 का बादशाह

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?