Gold Bangles: भारत की महिलाओं और गोल्ड जूलरी का रिश्ता हमेशा से खास रहा है. चाहे शादी का मौका हो, त्योहार हो या फिर कोई फैमिली फंक्शन, गोल्ड जूलरी हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है. वहीं, सोने के कंगन पहनना तो, लगभग हर उम्र की महिलाओं को पसंद होते हैं. बदलते फैशन ट्रेंड के साथ अब गोल्ड बैंगल्स के डिज़ाइन भी काफी स्टाइलिश और यूनिक हो गए हैं. ऐसे में अगर आप अपने जूलरी कलेक्शन को अपडेट करने की सोच रही हैं, तो इन 6 लेटेस्ट गोल्ड बैंगल डिज़ाइन्स पर जरूर नजर डालें.

फ्लोरल कटवर्क
फूलों से इंस्पायर कटवर्क डिज़ाइन इस टाइम काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. इन कंगनों पर बारीक काम और खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न दिखता है. ये डिज़ाइन हाथों को बहुत एलिगेंट लुक देता है. साड़ी, अनारकली और लहंगे के साथ ये बहुत ज्यादा शानदार लगते हैं.

टेम्पल जूलरी
साउथ इंडियन जूलरी से इंस्पायर टेम्पल डिज़ाइन बैंगल्स काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. इनमें देवी-देवताओं, मोर और ट्रेडिशन मोटिफ्स की बारीक कारीगरी होती है. शादी और फैमिली फंक्शन्स के लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन हैं.
सही आउटफिट से बढ़ेगी आपकी खूबसूरती, जानें मेहंदी से रिसेप्शन तक Indian Wedding में क्या पहनें

डायमंड कट
अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो डायमंड कट गोल्ड बैंगल्स शानदार ऑप्शन हैं. इनकी खास कटिंग लाइट पड़ते ही शाइन करने लगती है. इन्हें रोजाना पहनने के साथ साथ ऑफिस और पार्टी में भी कैरी किया जा सकता है.

ओपन कफ स्टाइल
ओपन कफ स्टाइल गोल्ड बैंगल्स मॉडर्न लड़कियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. इनका ओपन डिज़ाइन इन्हें काफी ट्रेंडी और फैशनेबल बनाता है. इंडो-वेस्टर्न और फ्यूजन आउटफिट्स के साथ ये शानदार लगते हैं.

रोज गोल्ड फिनिश
ट्रेडिशनल येलो गोल्ड के अलावा रोज गोल्ड फिनिश वाली बैंगल्स भी तेजी से ट्रेंड में आ रही हैं. इनका सॉफ्ट और क्लासी कलर हर स्किन टोन पर अट्रैक्टिव लगता है. यंगस्टर्स इस तरह की बैंगल्स को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

लेयर्ड बैंगल्स
एक ही कंगन की जगह कई पतले बैंगल्स को साथ पहनने का ट्रेंड इस साल फैशन वर्ल्ड में छाया हुआ है. अलग-अलग टेक्सचर और डिज़ाइन वाले गोल्ड बैंगल्स को लेयर करके पहनने से हाथों को स्टाइलिश और रिच लुक मिलता है. यह स्टाइल कैजुअल से लेकर फेस्टिव हर मौके पर शानदार लगता है.
शादी से लेकर त्योहारों तक, हर फकंशन के लिए परफेक्ट है Pakistani Suit; बस ऐसे करें स्टाइल
