Home Top News ‘यह आपके पिता का देश नहीं…’ थप्पड़ कांड पर केजरीवाल ने साधा प्रवेश वर्मा पर निशाना

‘यह आपके पिता का देश नहीं…’ थप्पड़ कांड पर केजरीवाल ने साधा प्रवेश वर्मा पर निशाना

by Sachin Kumar 28 September 2026, 7:11 PM IST
28 September 2026, 7:11 PM IST
AAP Arvind Kejriwal visited Tilak Nagar

Tilak Nagar: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क उखाड़ने और एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता इस मामले में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, मंत्री का आरोप है कि AAP विधायक जरनैल सिंह के समर्थकों ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की थी. इस बीच AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्होंने PWD मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने साहेब सिंह को थप्पड़ मार दिया.

सड़क बनाने में खुला भ्रष्टाचार हुआ

दिल्ली पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि अभी हमने देखा कि यह सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी. यह सड़क हाथ से ही उखड़ रही है. हमने दिल्ली में ऐसी सड़क बनते हुए कभी नहीं देखा है. दिल्ली देश की राजधानी है और AAP के समय में ऐसी सड़क कभी नहीं बनी. इसमें खुला भ्रष्टाचार हुआ है. कल जब प्रवेश वर्मा सड़क का निरीक्षण करने आए, तो उन्होंने युवक को थप्पड़ मार दिया. यह आपके पिता का देश नहीं है. आप किसी को इस तरह थप्पड़ नहीं मार सकते हैं और यह देश 140 करोड़ लोगों का है.

लोगों ने सड़क के एक हिस्से को उखाड़ा

इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित युवक से भी मुलाकात की और उनसे घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इसके बाद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ जाकर सड़क का निरीक्षण किया और जिस हिस्से में सड़क बेकार हो रही थी लोगों ने उसको उखाड़ कर भी दिखाया. वहीं, राजनीतिक टकराव के बीच दिल्ली AAP के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ सोमवार को विकासपुरी पुलिस स्टेशन पहुंचे और PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की.

मंत्री और MLA के खिलाफ मिली पांच शिकायतें

दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि तिलक नगर विवाद में PWD मंत्री और AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ पांच शिकायतें मिली हैं. पुलिस ने कहा कि इनमें से एक शिकायत जरनैल सिंह के सहयोगी साहिब सिंह ने दर्ज कराई थी. दो शिकायतें PWD कर्मचारियों ने जरनैल सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थीं. वहीं, प्रवेश वर्मा के साथ दुर्व्यवहार को लेकर BJP कार्यकर्ताओं ने दो शिकायतें दर्ज कराईं. ये सभी पांच शिकायतें दिल्ली के विकासपुरी और तिलक नगर पुलिस स्टेशन में दी गईं.

नहीं थम रहा प्रवेश वर्मा से जुड़ा ‘थप्पड़ कांड’ विवाद, सड़कों पर आए लोग; जानें क्या बोला पीड़ित?

अधिकारियों से कमीशन की मांग की

प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि AAP विधायक सड़क परियोजनाओं में शामिल अधिकारियों से कमीशन की मांग की थी. उन्होंने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया था कि पीड़ित साहिब सिंह के खिलाफ MCD कर्मचारी के साथ मारपीट का एक आपराधिक मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है. पुलिस ने बताया कि MCD कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना उस समय CCTV में कैद हो गई थी. साहिब सिंह को पहले भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी जमानत पर बाहर हैं.

तिलक नगर ‘थप्पड़ कांड’ में नया मोड़, पुलिस को मिलीं 5 शिकायतें; प्रवेश और जरनैल से जुड़ा है मामला

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?