Home Top News नहीं थम रहा प्रवेश वर्मा से जुड़ा ‘थप्पड़ कांड’ विवाद, सड़कों पर आए लोग; जानें क्या बोला पीड़ित?

नहीं थम रहा प्रवेश वर्मा से जुड़ा ‘थप्पड़ कांड’ विवाद, सड़कों पर आए लोग; जानें क्या बोला पीड़ित?

by Sachin Kumar 27 September 2026, 9:55 PM IST (Updated 27 September 2026, 9:56 PM IST)
27 September 2026, 9:55 PM IST (Updated 27 September 2026, 9:56 PM IST)
Parvesh Verma Video of slap incident involving

Parvesh Verma: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब आम लोग सड़कों पर उतरकर मंत्री के कथित व्यवहार का विरोध कर रहे हैं. इसी बीच थप्पड़ कांड के शिकार युवक ने घटना को लेकर अपना पक्ष रखा है। युवक ने दावा किया कि विधायक को दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का फोन आया था. उसने कहा कि वे पिछले दो-तीन दिनों से इस मुद्दे को उठा रहे थे और उन्हें पता चला कि मंत्री पहले से ही साइट का निरीक्षण कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने मंत्री को सड़क की समस्या दिखाई.

खराब गुणवत्ता को साबित नहीं कर पाए

युवक के मुताबिक, शुरुआत में मंत्री को लगा कि वे सड़क की खराब गुणवत्ता को साबित नहीं कर पाएंगे. निर्माण की खराब गुणवत्ता दिखाने के लिए उन्होंने सड़क की सतह का एक हिस्सा उठाया, जिसके बाद सड़क उखड़ गई. युवक ने दावा किया कि इसके बाद मंत्री सवाल-जवाब से नाराज हो गए. युवक का आरोप है कि मंत्री ने सवालों का जवाब देने के बजाय उसका फोन छीन लिया और उसे थप्पड़ मार दिया.

पीड़ित ने आगे कहा कि मंत्री के 10-12 लोगों ने मुझे लात मारी और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस के मौजूद होने के बावजूद उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय मंत्री को भागने में मदद की. देश के युवा उस थप्पड़ का जवाब चाहते हैं. देश चुप नहीं बैठेगा. अगर कोई सबूत मिलता है कि मैंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, तो मैं गिरफ़्तारी के लिए खुद को सौंपने को तैयार हूं.

मंत्री अपने पद के अहंकार में डूबे हुए हैं

वहीं, इस कांड के बाद AAP विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि इस घटना में दिल्ली में BJP के PWD मंत्री शामिल हैं. हैरानी की बात है कि जब उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ. यह एक ऐसा मौका था जब बन रही सड़क की क्वालिटी को लेकर अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों से जवाबदेही तय होनी चाहिए थी. लेकिन सड़क दिखाए जाने पर मंत्री अपना आपा खो बैठे. इसी बीच उन्होंने बातचीत रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति से फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया. साथ ही उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा और वहां से भागने से पहले उसे जान से मारने की धमकी भी दी. विधायक ने आगे कहा कि एक मंत्री से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती है. जब इतने ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा व्यवहार करता है, तो इससे पता चलता है कि या तो वे नशे में हैं या फिर बहुत ज्यादा घमंड में डूबे हुए हैं. फिर भी जनता ने इस घटना को खुलेआम देखा है. असल बात यह है कि PWD मंत्री भ्रष्टाचार करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं. अगर मंत्री में हिम्मत है, तो वे इस सड़क प्रोजेक्ट की CBI जांच का आदेश दें. सब कुछ सामने आ जाएगा.

काश डिप्टी सीएम ने प्यार से हाथ रखा होता

दूसरी ओर पीड़ित के पिता राजा सिंह ने कहा, वह बस एक नौजवान है. वह काम करता है, उसकी नौकरी है. उसे राजनीति में घसीटा जा रहा है, बस यही बात है. उसे थप्पड़ मारा गया. इसमें शामिल व्यक्ति डिप्टी CM हैं. अगर उन्होंने लड़के के सिर पर प्यार से हाथ भी रखा होता, तो ठीक रहता. उन्हें लड़के को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था. अगर कोई गलती थी, तो वे उसे समझा सकते थे. अगर कोई समस्या थी, तो वे उसे बता सकते थे. मेरा बेटा काम करने और अपना करियर बनाने के लिए निकला था, न कि राजनीतिक खेल में उलझने के लिए है.

प्रवेश वर्मा का तीखा हमला: कोविड में दिल्ली मांग रही थी अस्पताल और केजरीवाल बनवा रहे थे ‘शीश महल’

विवाद के बीच राहुल गांधी की हुए एंट्री

युवक पर थप्पड़ मारने की घटना की राहुल गांधी ने भी आलोचना की है. उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, दिल्ली की BJP सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था. मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी और उसके हाथ में कैमरा था. ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है.

  • सड़क पर सवाल पूछो – थप्पड़.
  • पेपर लीक पर सवाल पूछो – लाठी.
  • संसद में सवाल पूछो – माइक बंद.

ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इन्हें अब ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है. वोट चोरी यही खरीदती है. सिर्फ नतीजा नहीं, उसके बाद आने वाला अहंकार भी. जो सरकार जीत को पक्का मान लेती है, उसे आपकी रजामंदी नहीं चाहिए. आपकी खामोशी और अंधभक्ति चाहिए.

कांग्रेस भी हुई प्रवेश वर्मा पर हमलावर

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा कि बीजेपी सदस्यों के सिर पर सत्ता का नशा चढ़ गया है. हमें इसके संकेत दिख रहे हैं. मामला क्या था? आप सड़क का निरीक्षण करने जाते हैं जहां लोग मौजूद हैं और एक युवक बार-बार बताता है कि सड़क ठीक से नहीं बनी है. एक चुने हुए प्रतिनिधि का काम समस्या का समाधान करना है, न कि झुंझलाहट और गुस्से में आकर किसी को इसलिए पीट देना क्योंकि उसने कोई समस्या बताई है. वह चाहे वह मंत्री हो या राजनेता, किसी युवक को थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं है. अगर युवक चाहे तो मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

वीडियो : डिप्टी CM प्रवेश वर्मा ने सरेराह मारा युवक को थप्पड़, AAP बोली- पार कर दी गुंडागर्दी की हद

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?