Home Top News ‘सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार…’ केशव प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा दावा; OP राजभर भी बोले

‘सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार…’ केशव प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा दावा; OP राजभर भी बोले

by Sachin Kumar 17 June 2026, 7:13 PM IST (Updated 18 June 2026, 10:54 AM IST)
17 June 2026, 7:13 PM IST (Updated 18 June 2026, 10:54 AM IST)
Keshav Prasad Maurya makes bold claim

UP Politics : लोकसभा मानसून सत्र से पहले तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना-यूबीटी के सांसदों के पाला बदलने के बीच समाजवादी पार्टी के नेताओं को लेकर भी सियासत तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने बड़ा दावा किया है. प्रदेश में अब समाजवादी पार्टी की टूट को लेकर बड़े दावे पेश किए जा रहे हैं. हालांकि, केशव प्रसाद ने यह भी कहा है कि बीजेपी समाजवादी पार्टी को नहीं तोड़ रही है बल्कि विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ही उनके नेता पार्टी को छोड़कर चले जाएंगे.

25-26 सांसद टूटने को तैयार

मामला यह है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दौरे पर पहुंचे. उन्होंने यहां पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार हैं. हालांकि, हम किसी को तोड़ना नहीं चाहते हैं और अब लोग खुद फैसला कर रहे हैं. अब सपा की साइकिल सत्ता के गलियारे में नहीं जा सकती है.

ओपी राजभर ने भी किया बड़ा दावा

इससे पहले प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके सियासी पारा बढ़ा दिया था. राजभर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी में भी टूट होगी और राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री एक चिट्ठी सौंपी है. राजभर ने खनन और गोमती रिवर फ्रंट घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इसके मास्टरमाइंड को पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. अब सपा परेशान है और पूरी पार्टी बीजेपी में शामिल होने के लिए बैठी है. वहीं, यूपी के मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान लोगों को भगाने वाली सपा में अब कोई नेता नहीं रहना चाहता है.

राजभर के बयान पर SP का पलटवार

ओपी राजभर की तरफ से बयान आने के बाद समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. यूपी विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता माता प्रसाद पांडेय ने लखनऊ में कहा कि ओपी राजभर अपने आप में एक स्कैम हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में तानाशाही फैली हुई है और मुख्यमंत्री जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह उचित नहीं है. दूसरी तरफ सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने ओपी राजभर को दोमुंहा नेता बताया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मंत्री पद पर बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि सपा का कोई भी नेता पार्टी को नहीं छोड़कर जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की बहुमत से जीत होगी.

UP विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारी शुरू, अपने गढ़ को बचाने में जुटी; जानें क्या है प्लान?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?