LPU Controversy: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर रविवार को छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा किया. इस दौरान छात्रों ने नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया. हालांकि, पुलिस के मुताबिक छात्रों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में दुष्कर्म की किसी भी घटना से इनकार करते हुए इसे अफवाह बताया है. इसी बीच LPU के एक छात्र ने दावा किया कि शनिवार रात कुछ बाहरी लोग कैंपस में आए थे. छात्र के मुताबिक, संपत्ति को जो नुकसान पहुंचा, वह मुख्य रूप से उन्हीं बाहरी लोगों की वजह से हुआ. उसने कहा कि जब तक यूनिवर्सिटी के छात्र वहां मौजूद थे, तब तक बाहरी लोग बाहर ही रहे और अंदर मौजूद लोग अंदर ही रहे. छात्र ने आगे कहा कि बाहरी लोगों द्वारा की गई तोड़फोड़ की जिम्मेदारी उन्हीं की है. उसने कहा कि छात्रों को किसी और चीज की मांग नहीं है, वे सिर्फ जवाबदेही और स्पष्ट बातचीत चाहते हैं.

ये घटना पूरी तरह अफवाह पर आधारित
दूसरी ओर LPU के डीन सौरव लखनपाल समाचार एजेंसी ANI को बताया कि जब छात्र यह मामला हमारे सामने लाए, तो हमने तय किया कि इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए. हालांकि, जब हमने मामले की गहराई से जांच की, तो हमें पता लगा कि यह सूचना पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित है. हमने छात्रों की मांगों को पूरा किया. जैसे वे CCTV फुटेज देखना चाहते थे. कुछ दिनों बाद उन्हें फुटेज दिखाया गया और वे उस खास कमरे को भी देखना चाहते थे जिसके बारे में वे बात कर रहे थे. हमें छात्र के नाम या हॉस्टल की जानकारी के बारे में कोई पक्की खबर नहीं मिली है. हम उनसे लगातार औपचारिक शिकायत दर्ज करने को कह रहे हैं, फिर भी हमने उन्हें वह कमरा दिखाया जिसे वे देखना चाहते थे और उन्हें बार-बार पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया हैं. सौरव लखनपाल ने आगे कहा कि किसी भी जरूरी कार्रवाई के लिए अपनी तत्परता जाहिर की. हमें एहसास हो रहा है कि यह पूरी स्थिति अफवाहों की वजह से बनी है. छात्रों को वास्तव में यह समझने की जरूरत है. मेरा मानना है कि इसमें असामाजिक तत्व शामिल हैं. हमें उनकी तरफ से किसी साजिश का पक्का शक है. बाहर के असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की और छात्रों द्वारा बनाए रखे गए शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की.

दिल्ली में DU की दो छात्राओं के अपहरण की कोशिश, SUV में आए थे चार लोग; जानें फिर क्या हुआ?
जानें क्या बोले जालंधर रेंज के DIG?
वहीं, भारी जब छात्र सड़कों पर उतर गए तो पुलिस को इस मामले में दखल देना पड़ा. इसी कड़ी में जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला ने कहा कि आज सुबह 2 बजे LPU के बहुत सारे छात्रों ने यहां नेशनल हाईवे जाम कर दिया. उनकी मुख्य मांग यह थी कि तीन दिन पहले G3 हॉस्टल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था और अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. हमें उनका बयान मिल गया है. हमने FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उन्हें जल्द ही इसकी कॉपी मिल जाएगी. उनकी कुछ और भी मांगें हैं और इन पर चर्चा के लिए दोपहर 12 बजे LPU मैनेजमेंट के साथ एक मीटिंग तय की गई है. लड़कों और लड़कियों की हॉस्टलों से जुड़ी कुछ खास मांगें हैं. हमने छात्र नेताओं से बात की है. उन्होंने आगे कहा कि जहां तक FIR की बात है, तो वह दर्ज की जाएगी और उन्हें उसकी कॉपी दी जाएगी. साथ ही तकनीकी तौर पर जांच में फोरेंसिक एनालिसिस, CCTV फुटेज की समीक्षा और फोन डेटा का एनालिसिस शामिल होगा.
गर्दन पर चाकू रखकर तीनों हैवानों ने किया दुष्कर्म, FIR में नाबालिग ने बयां किया खौफनाक शाम का दर्द
DIG साहब ने यह भी बताया कि जांच छात्र प्रतिनिधियों से सलाह-मशविरा करके की जाएगी. अभी शिकायत में सिर्फ यह कहा गया है कि G3 हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है. इसलिए अभी किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है. हालांकि, जानकारी में G3 हॉस्टल का जिक्र है. छात्रा G3 हॉस्टल की रहने वाली है, लेकिन उसका नाम अभी साफ नहीं है. यह जांच का हिस्सा है. हम CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच करेंगे. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जांच वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी. हम जांच करने और दोषी को जल्द पकड़ने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाएंगे.
बिहार के बांका में भी लड़की से बदतमीजी, गुंडों ने चप्पल से मारा, पुलिस ने 6 के खिलाफ किया केस दर्ज
छात्रों ने ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए
इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी छात्र कैंपस में खिड़कियों के शीशे और गमले तोड़ते और कुछ चीज़ों में आग लगाते हुए दिखे. साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे गूंज रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने कैंपस के बाहर दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44 का एक हिस्सा भी जाम कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम हो गया. यह विरोध रविवार सुबह करीब 1 बजे कैंपस में लड़कियों के हॉस्टल के पास शुरू हुआ, जब कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले एक प्लंबर ने वहां रहने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि हॉस्टल वार्डन को घटना के बारे में बताया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. छात्रों की शिकायत के बाद पुलिस ने रेप के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दावों की जांच के लिए SIT का गठन किया है. हालांकि, LPU) के मैनेजमेंट ने एक बयान में कहा कि ‘अफवाहों’ में कोई सच्चाई नहीं है। रजिस्ट्रार मोनिका गुलाटी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व ‘झूठे’, ‘बेबुनियाद’ और ‘मनगढ़ंत’ आरोप फैला रहे हैं.

छात्रों का प्रदर्शन हुआ हिंसक
इसी बीच खबर सामने आई है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हो गई और इस दौरान कुछ गाड़ियों में आग लगाए जाने की खबर है. आगजनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक गाड़ी धधकती हुई दिखाई दे रही है. इसी दौरान गाड़ी में अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई देती है, जिसके बाद वहां वीडियो बना रहे लोग भी पीछे हट जाते हैं. घटना के बाद कैंपस और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस लगातार छात्रों से संवाद कर रही है और उनसे शांति बनाए रखने की अपील कर रही है.
#WATCH | Phagwara, Punjab: Visuals from outside Lovely Professional University, where the protest by students turned violent.
— ANI (@ANI) September 27, 2026
Students clashed with police and set vehicles on fire. https://t.co/ErVJk1Dryj pic.twitter.com/kTU76p703b
दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए दिखे प्रदर्शनकारी
LPU ने गर्ल्स हॉस्टल-3 के रूम नंबर 504 में रहने वाली तीन छात्राओं का एक ‘वीडियो बयान’ भी जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई है और वे पिछले दो महीनों से वहां रह रही हैं. वायरल हो रहे वीडियो में रुमाल से चेहरा ढके कुछ प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी मॉल में दुकानों और कैंपस में अन्य संपत्तियों में तोड़फोड़ करते दिखे, जबकि कुछ अन्य लोगों को किराने की दुकान से कुछ सामान लेते हुए देखा जा सकता था. वीडियो में कैंपस में क्षतिग्रस्त गाड़ियां और तोड़ा-फोड़ा गया ATM कियोस्क भी दिखा. रविवार दोपहर तक जाम जारी रहने के कारण ट्रैफिक को फगवाड़ा हाईवे से फगवाड़ा-जंडियाला रोड (जालंधर की ओर) और अन्य मुख्य सड़कों की ओर डायवर्ट किया गया. नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं. कई फंसे हुए यात्री प्रदर्शनकारियों से बहस करते दिखे और कुछ ने तो उनसे जाम हटाने का अनुरोध भी किया ताकि वे आगे बढ़ सकें. सड़क जाम सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ था. प्रदर्शन कर रहे छात्रों और LPU मैनेजमेंट के बीच कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही. हालांकि, LPU के वाइस चांसलर जसपाल सिंह संधू ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज शिकायतों का समाधान किया जाएगा.

दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए दिखे प्रदर्शनकारी
LPU ने गर्ल्स हॉस्टल-3 के रूम नंबर 504 में रहने वाली तीन छात्राओं का एक ‘वीडियो बयान’ भी जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई है और वे पिछले दो महीनों से वहां रह रही हैं. वायरल हो रहे वीडियो में रुमाल से चेहरा ढके कुछ प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी मॉल में दुकानों और कैंपस में अन्य संपत्तियों में तोड़फोड़ करते दिखे, जबकि कुछ अन्य लोगों को किराने की दुकान से कुछ सामान लेते हुए देखा जा सकता था. वीडियो में कैंपस में क्षतिग्रस्त गाड़ियां और तोड़ा-फोड़ा गया ATM कियोस्क भी दिखा. रविवार दोपहर तक जाम जारी रहने के कारण ट्रैफिक को फगवाड़ा हाईवे से फगवाड़ा-जंडियाला रोड (जालंधर की ओर) और अन्य मुख्य सड़कों की ओर डायवर्ट किया गया. नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं. कई फंसे हुए यात्री प्रदर्शनकारियों से बहस करते दिखे और कुछ ने तो उनसे जाम हटाने का अनुरोध भी किया ताकि वे आगे बढ़ सकें. सड़क जाम सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ था. प्रदर्शन कर रहे छात्रों और LPU मैनेजमेंट के बीच कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही. हालांकि, LPU के वाइस चांसलर जसपाल सिंह संधू ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज शिकायतों का समाधान किया जाएगा.
LPU के फाउंडर को बुलाने की मांग
दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने जोर दिया कि LPU के फाउंडर-चांसलर अशोक मित्तल BJP के राज्यसभा सांसद भी हैं. वह प्रदर्शन वाली जगह पर आएं और उनकी समस्याओं को हल करने का भरोसा दें. उन्होंने यह भी मांग की कि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम, जिससे उन्हें यूनिवर्सिटी की सभी गतिविधियों तक पहुंच मिलती है. उसे ब्लॉक न किया जाए और प्रदर्शन के लिए उन्हें परेशान न किया जाए. हंगामे की खबरों के बाद कपूरथला, जालंधर ग्रामीण और होशियारपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. वहीं, DIG (जालंधर रेंज) नवीन सिंगला ने बताया कि छात्रों का दावा है कि हॉस्टल नंबर 3 में रहने वाली छात्रा मामले में कोई कार्रवाई न होने पर अपने घर लौट गई थी. DIG ने कहा कि छात्रों के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है. एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) भी बनाई गई है और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जांच की जाएगी. सिंगला ने बताया कि छात्रों की कुछ और भी मांगें हैं, जिनके लिए LPU मैनेजमेंट के साथ एक बैठक तय की गई है. अधिकारी ने कहा कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले हम फोरेंसिक सैंपल, CCTV कैमरे की फ़ुटेज, कॉल रिकॉर्ड वगैरह की जांच करेंगे. साथ ही छात्राओं के दुष्कर्म के दावे के बारे में पूछे जाने पर LPU के VC जसपाल सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी को ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि कहा कि अधिकारी जांच में सहयोग करेंगे. अगर छात्र कहते हैं कि इसमें कोई गड़बड़ी थी, तो कार्रवाई की जाएगी.
चॉकलेट का लालच, फिर छत पर ले जाकर छेड़छाड़! अहमदाबाद में 8 साल की बच्ची के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार
