Home Top News 2023 में बेअसर रहा था लाडली बहना कार्ड, क्या दतिया उपचुनाव में मिलेगा साथ या फिर बदलेगी बाजी

2023 में बेअसर रहा था लाडली बहना कार्ड, क्या दतिया उपचुनाव में मिलेगा साथ या फिर बदलेगी बाजी

by Nitin Thakur 3 August 2026, 11:37 AM IST (Updated 3 August 2026, 12:16 PM IST)
3 August 2026, 11:37 AM IST (Updated 3 August 2026, 12:16 PM IST)
MP Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर आज पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं. मतगणना की शुरुआत के साथ ही दोनों दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में लाडली बहना योजना की लहर देखने को मिली थी, लेकिन दतिया में बीजेपी को इसका फायदा नहीं मिला था और पार्टी को करीब साढ़े सात हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या इस उपचुनाव में महिला वोटर बीजेपी का साथ निभाएंगी या फिर रुझान कांग्रेस के पक्ष में रहेगा.

उम्मीदवारों की धड़कन तेज

बता दें, दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती का काम जारी है. शुरुआती दौर की मतगणना में मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है. मतगणना के तीसरे राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच बढ़त का अंतर काफी कम बना हुआ है, जिससे हर राउंड के साथ नेताओं की सांसें ऊपर-नीचे हो रही हैं. काउंटिंग सेंटर पर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव पहुंच चुके हैं.

कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को हटाया

आपको बता दें कि 2023 के आम चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था. सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में सजा मिलने के कारण राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द हुई, जिसके बाद यह 50वां उपचुनाव कराया गया. हालांकि नतीजों से ठीक एक रात पहले कांग्रेस ने भितरघात के आरोपों के चलते पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से निलंबित कर राजनीतिक माहौल और गरमा दिया है.

क्या लाडली बहनें बचाएंगी बीजेपी की साख

2023 के चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के पीछे लाडली बहना योजना को मास्टरस्ट्रोक माना गया था, लेकिन दतिया के समीकरणों ने इस दावे को नकार दिया था. अब इस उपचुनाव में बीजेपी ने नए चेहरे आशुतोष तिवारी पर दांव लगाया है. देखना यह होगा कि क्या इस बार महिला वोटर्स बीजेपी के पक्ष में खुलकर सामने आती हैं या फिर दतिया की जनता एक बार फिर नया राजनीतिक इतिहास रचती है. बता दें, दतिया का यह नतीजा न सिर्फ विधानसभा की एक सीट तय करेगा, बल्कि आने वाले समय में प्रदेश की सियासत की दिशा भी तय करने वाला है.

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, तीन राज्यों की 3 सीटों पर गिनती जारी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?