Bihar Politics: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजधानी दिल्ली के अलावा देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. एक तरफ दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाल रखा है, तो वहीं पटना में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार की सुबह करीब 9:45 बजे से ही प्रदर्शन स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. तेजस्वी यादव के पहुंचते ही माहौल और गरमा गया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी. जब तेजस्वी यादव आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, तो वह बैरिकेड पर चढ़ गए.
पटना में विपक्ष ने दिखाई अपनी ताकत
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कई विधायक और पूर्व विधायकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्व वामपंथी विधायक मीडिया के कैमरे के सामने काफी समय तक बेसुध पड़े रहे. पटना में यह प्रदर्शन राज्य का आकर्षण का केंद्र बना. यहां पर विपक्ष ने अपनी पूरी ताकत दिखाई और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की बात कही.
तेजस्वी ने की इस्तीफे की मांग
वहीं, प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ने प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने भाजपा दबाव में SIR के बहाने वोट चोरी की. गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान RJD नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
राजभवन तक कर रहे हैं मार्च
INDIA गठबंधन के राजभवन मार्च पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आज राजभवन तक मार्च कर रहे हैं. यह मार्च इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जिस तरह से ज्ञानेश कुमार, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने वोटों की चोरी की और देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है. हम आज उन साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने की मांग के लिए मार्च कर रहे हैं जिन्होंने हमारे लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची थी.
खाने के साथ तैयार होगा प्रदर्शन का प्लान, INDIA ब्लॉक के सांसदों को CP में लंच कराएंगे खड़गे
News Source: ANI
