Home Top News पंजाब बंद से थमी रफ्तार! ‘बंदी सिखों’ की रिहाई के लिए प्रदर्शन, कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई

पंजाब बंद से थमी रफ्तार! ‘बंदी सिखों’ की रिहाई के लिए प्रदर्शन, कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई

by Sachin Kumar 21 August 2026, 2:05 PM IST (Updated 21 August 2026, 2:59 PM IST)
21 August 2026, 2:05 PM IST (Updated 21 August 2026, 2:59 PM IST)
Punjab Bandh draws strong response

Punjab Bandh: बंदी सिखों की रिहाई को लेकर ‘कौमी इंसाफ मोर्चा’ ने राज्य में ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया है. राज्य में शुक्रवार को कई जगहों पर दुकानें और बाजार बंद रहे. इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. वहीं, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और जालंधर समेत कई जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. बंद का आह्वान सुबह 7 बजे से 2 बजे तक के लिए किया गया था. ऑफिस जाने वालों और यात्रियों समेत आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वे मोहाली और जालंधर समेत कई जगहों पर जाम में फंस गए.

दोपहिया वाहनों पर निकाला मार्च

प्रदर्शनकारियों ने स्टेट और नेशनल हाईवे समेत सड़कों के बीचों-बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली और दूसरे वाहन खड़े कर दिए थे. प्रदर्शन का नेतृत्व संभाल रहे नेताओं ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी, एयरपोर्ट जाने, परीक्षा और शादी ब्याह जैसे जरूरी कामों के लिए छूट दी गई थी. प्रदर्शनकारियों ने सिख कैदियों की रिहाई न होने पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और फिरोजपुर में धरने दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने कई शहरों में दोपहिया वाहनों पर एक लंबा मार्च भी निकाला. शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल भी बंद रहे. ‘पंजाब बंद’ का आह्वान होने के बाद प्राइवेट स्कूलों के फेडरेशन ने छुट्टी की घोषणा की थी.

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब में AAP का प्रदर्शन, ED-BJP के खिलाफ लगाए नारे; जानें मामला

पुलिस और RAF को किया गया तैनात

वहीं, मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पॉइंट पर लगाए गए बैरिकेड्स पर चंडीगढ़ पुलिस के जवानों और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात किया गया है. पटियाला में कौमी इंसाफ मोर्चा के नेता गुरचरण सिंह की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बस स्टैंड के बाहर सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिससे दोनों तरफ का ट्रैफिक जाम हो गया. इस नाकेबंदी का असर पटियाला से बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट और राज्य के दूसरे हिस्सों में जाने वाली बसों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा. साथ ही बस स्टैंड से जाने वाली बसों को भी रोक दिया गया और इसके बाद सड़कों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं. पटियाला बस स्टैंड शहर के मुख्य ट्रांसपोर्ट पॉइंट्स में से एक है और इसकी नाकेबंदी का शहर में ट्रैफिक की आवाजाही पर सीधा असर पड़ा.

बैंकों को भी कराया गया बंद

फिरोजपुर में शहर और छावनी दोनों के मुख्य कमर्शियल इलाकों में दुकानें बंद रहीं. यहां पर व्यापारियों ने अपनी मर्जी से बंद रखने का पालन किया. सुबह के समय जब कई बैंक खुले तो प्रदर्शनकारियों ने वहां पर पहुंचकर उन्हें बंद करवा दिया. प्रदर्शनकारियों ने जीरा और लुधियाना की ओर जाने वाले शहर के मुख्य निकास मार्ग, ऑक्ट्रॉय नंबर-7 को भी जाम कर दिया. वहीं, फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और अभी तक जिले में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. वहीं, पटियाला में गुरचरण सिंह ने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई काफी लंबे समय से लंबित है और सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि जिन सिखों ने अपनी सजा पूरी कर ली है उन्हें जेल से बाहर करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कैदियों की लंबी कैद ने उनके परिवारों को बहुत कष्ट पहुंचाया है और अब सिख समुदाय के लिए यह चिंता का विषय बन गया है.

धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन के मुद्दे पर FIR की मांग; DCP से मीटिंग करने के बाद लिया फैसला

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?