Home लाइफस्टाइल घर के बीच खुले आसमान का मजा, इन ओपन टू स्काई Interior Ideas से बदल जाएगा आपके आशियाने का पूरा लुक

घर के बीच खुले आसमान का मजा, इन ओपन टू स्काई Interior Ideas से बदल जाएगा आपके आशियाने का पूरा लुक

by Preeti Pal 21 August 2026, 2:14 PM IST (Updated 21 August 2026, 2:51 PM IST)
21 August 2026, 2:14 PM IST (Updated 21 August 2026, 2:51 PM IST)
घर के बीच खुले आसमान का मजा, इन ओपन टू स्काई Interior Ideas से बदल जाएगा आपके आशियाने का पूरा लुक

Home Interior Ideas: घर कितना भी खूबसूरत क्यों न हो, अगर उसमें खुली हवा और नेचुरल लाइट की कमी हो तो कुछ अधूरा सा लगता है. ऐसे में ओपन टू स्काई इंटीरियर का कॉन्सेप्ट घर को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ उसे प्रकृति के करीब भी ले आता है. यानी आसमान देखने के लिए बालकनी या छत पर जाने की जरूरत नहीं, घर के अंदर ही खुली जगह का मजा लिया जा सकता है. अगर आप भी अपने घर में थोड़ा खुलापन, ज्यादा रोशनी और फ्रेशनेस चाहते हैं, तो ये डिजाइन आइडिया काम आ सकते हैं.

खुला आंगन

घर के बीच में अगर थोड़ी खुली जगह है, तो उसे मिनी आंगन में बदला जा सकता है. यहां एक छोटी बेंच, दो कुर्सियां और कुछ पौधे लगा दें. दिन में सूरज की रोशनी और रात में खुला आसमान इस जगह को घर का सबसे सुकून वाला कोना बना देगा.

सीढ़ियों का इस्तेमाल

सीढ़ियों के आसपास अक्सर रोशनी की कमी लगती है. ऐसे में सीढ़ियों के ऊपर छत का कुछ हिस्सा खुला रखना स्मार्ट ऑप्शन है. इससे दिन की नेचुरल लाइट सीधे अंदर आएगी और सीढ़ियों का एरिया ज्यादा खुला लगेगा. यहां बहुत ज्यादा सजावट करने की भी जरूरत नहीं है.

छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे प्यारा कोना, इन 5 चीजों से बदल जाएगा पूरा लुक

खुला आसमान

घर में छोटा सा ओपन डाइनिंग एरिया हो तो रोज का खाना भी दावत की तरह लगता है. इसके लिए डाइनिंग टेबल को खुले आंगन के पास रखा जा सकता है. ऊपर का कुछ हिस्सा खुला छोड़ा जा सकता है. अच्छे मौसम में सुबह की चाय या रात का डिनर यहां करने का मजा ही अलग होगा.

अंधेरे रास्ते को बनाएं ब्राइट

घर का कोई कॉरिडोर या रास्ता अगर बिना खिड़की के है, तो वहां ऊपर से ओपन-टू स्काई स्पेस दिया जा सकता है. इससे दिनभर सूरज की रोशनी मिलेगी और जगह ज्यादा खुली हुई भी लेगेगी.

जाली से आएगी रोशनी

अगर खुली जगह चाहिए लेकिन पूरी तरह खुला स्पेस पसंद नहीं है, तो जालीदार पार्टिशन लगाया जा सकता है. ये रोशनी और हवा को अंदर आने देता है, साथ ही घर के दूसरे हिस्सों से थोड़ी प्राइवेसी भी बनाए रखता है.

खुलने वाला रोशनदान

अगर आपको हर समय छत खुली रखना पसंद नहीं, तो ओपन होने वाला रोशनदान या ग्लास रूफ अच्छा ऑप्शन है. जरूरत के हिसाब से इसे बंद या खोल सकते हैं. सीढ़ियों, आंगन या छोटे बैठने वाले एरिया में इस तरह का डिजाइन काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है.

छोटे फ्लैट में बनाएं खूबसूरत पूजा कॉर्नर, कम जगह के लिए काम आएंगे ये 10 स्मार्ट डिजाइन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?