Ujjain News: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ के मद्देनजर सड़क चौड़ीकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में अब प्रदर्शन तेज हो गया है. उज्जैन के नाका नंबर-5 पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं सड़क पर उतर आईं और चक्का जाम कर दिया. अचानक हुए प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हो गया. स्थिति को देखते हुए प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है.
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
शाही मस्जिद के आस-पास के इलाके में भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई है. भीड़ काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पुलिस लाठीचार्ज किया. यहां पर हुई पत्थरबाजी की भी वीडियो सामने आई है. यह झड़प आज सुबह तब शुरू हुई जब लोगों का एक बड़ा समूह उस जगह पर पुलिस से भिड़ गया. बता दें कि यह विवाद उस वक्त गहरा हो गया जब प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण करने के लिए शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराने का फैसला किया.
हालांकि, इसी बीच पुलिस लगातार भीड़ से बात करने की कोशिश कर रही है और एक पुलिसकर्मी उनसे पत्थर न फेंकने की अपील करते हुए घोषणा कर रहा है. बता दें उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर तनाव अब चौराहों तक पहुंच चुका है. कंठाल-गोपाल मंदिर मार्ग के बाद अब नाका नंबर-5 पर विरोध की अग्नि सुलग उठी है.
#WATCH | Madhya Pradesh: Situation remains tense in the area around Shahi Masjid in Ujjain as clashes between a crowd and Police continue. Police use tear gas shells and resort to baton charge for crowd control. Stone pelting also seen here.
— ANI (@ANI) September 28, 2026
The clash began this morning when a… pic.twitter.com/mfnIJetnJU
धार्मिक समूह खुद उस हिस्से को हटा रहे
लाठीचार्ज के बीच ज़िला कलेक्टर रौशन कुमार ने कहा कि सड़क चौड़ी करने के काम में अब तक जो सबसे अच्छी बात देखने को मिली है. वह लोगों, धार्मिक समूहों और समुदायों का अपनी मर्जी से सहयोग. उदाहरण के लिए क्षत्रिय चौक पर शाही मस्जिद का जो हिस्सा सड़क चौड़ी करने के दायरे में आ रहा है. उसे समुदाय और उससे जुड़े धार्मिक समूहों के लोग खुद हटा रहे हैं. यह एक बेहतरीन मिसाल है. मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि वे अफवाहों, गलत जानकारी या गुमराह करने वाली खबरों पर ध्यान न दें. यह काम समुदाय और धार्मिक समूह खुद अपनी मर्जी से कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी हालत में अफ़वाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
संभल हिंसा का सचः चार्जशीट में है सांसद बर्क और शाही जामा मस्जिद अध्यक्ष की बातचीत का पूरा ब्योरा
एक समूह ने स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की
वहीं, उज्जैन के SP प्रदीप शर्मा ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, मुस्लिम समुदाय और मस्जिद कमेटी खुद पूरी सहमति से सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए, मस्जिद के उस हिस्से को गिरा रहे हैं जो सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आता है. हालांकि, एक समूह ने स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की. तैनात फोर्स ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और आंसू गैस व लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया. हमने पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया है और CCTV कैमरों व ड्रोन के जरिए हर जगह निगरानी रखी जा रही है. जिले के बाहर से आए पांच लोग शांति भंग करने की कोशिश कर रहे थे, बॉर्डर पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. हम कुछ ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं जो लगातार अपने हैंडल से अफवाहें और भड़काऊ सामग्री पोस्ट कर रहे हैं.
वे आगे कहते हैं कि हम पिछले तीन दिनों से इसकी तैयारी कर रहे थे और पूरे इलाके में भारी फोर्स तैनात की है. पत्थरबाजी की घटना के दौरान हमारे कुछ जवानों को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और सभी ड्यूटी पर हैं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग के दौरान उन्होंने बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया और तोड़ने का काम सुबह 8:45 बजे से लगातार चल रहा है.
उज्जैन में पूरी रात भीड़ ने मचाया बवाल, पुलिस पर की पत्थरबाजी, सहमति के बाद तोड़ी जा रही शाही मस्जिद
