Box Office पर नया कीर्तिमान! रणवीर की ‘धुरंधर-2’ ने चटाई पुष्पा को धूल

Box Office पर नया कीर्तिमान! रणवीर की 'धुरंधर-2' ने चटाई पुष्पा को धूल

28 March 2026

Box Office पर नया कीर्तिमान! रणवीर की 'धुरंधर-2' ने चटाई पुष्पा को धूल.

बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसा तूफान आया है जिसने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को तिनके की तरह उड़ा दिया है.

रणवीर सिंह

‘धुरंधर 2’ के सुपरस्टार रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की जादुई जोड़ी ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है.

धुरंधरः द रिवेंज

 फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ नाम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. कमाल की बात ये है कि सिर्फ 9 दिनों के अंदर ही इसने वो कर दिखाया है जिसे करने में सालों लग जाते हैं.

पुष्पा

इस स्पाई थ्रिलर ने अब अल्लू अर्जुन की सुपरहिट ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी के टोटल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

ग्रॉस कलेक्शन

रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन तक ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 715.72 करोड़ रुपये का नेट और 854.99 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

डॉलर बटोरने

विदेशों से करीब 285 करोड़ रुपये यानी 30 मिलियन डॉलर बटोरने के साथ ही इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1140 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

दोनों फिल्मों

जहां ‘पुष्पा’ की दोनों फिल्मों यानी पुष्पा: द राइज और पुष्पा 2: द रूल ने मिलकर दुनियाभर में करीब 2221 करोड़ रुपये बटोरे थे. वहीं, ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी अब 2447 करोड़ रुपये से आगे निकल चुकी है.

लाइफटाइम

पहली ‘धुरंधर’ ने अपने लाइफटाइम रन में 1307.35 करोड़ कमाए थे. वहीं, अब बॉक्स ऑफिस पर पार्ट 2 की सुनामी जारी है.

आदित्य धर 

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ में इंडियन स्पाई जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी की कहानी है, जो पाकिस्तान के लियारी में एक बलूच गैंग में शामिल होकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करता है.

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?