Stock Market Update: इंडियन शेयर मार्केट ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत करते हुए इन्वेस्टर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी. बाजार में सुबह से ही पॉजिटिव माहौल देखने को मिला. यही वजह है कि सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए. अब इन्वेस्टर्स की नज़रे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजों पर टिकी हुई हैं. हालांकि, उससे पहले ही शेयर बाजार में खरीदारी की एक्साइटमेंट साफ दिखाई दे रही है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 250 पॉइन्ट की बढ़त के साथ 74,600 के लेवल के आसपास पहुंच गया. वहीं, निफ्टी ने 23,500 के खास लेवल को दोबारा टच कर लिया. ये क्लियर हिंट माना जा रहा है कि इन्वेस्टर्स RBI की तरफ से आने वाले फैसलों को लेकर काफी पॉजिटिव हैं.
इन सेक्टर्स में मजबूती
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा मजबूती बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली. इसके अलावा आईटी, हेल्थकेयर और मीडिया कंपनियों के शेयर्स में भी अच्छी खरीदारी हुई. मेटल सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी बड़े सेक्टर ग्रीन जोन में ट्रेड करते नजर आए. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में भी पॉजिटिविटी बनी हुई है. इसके अलावा बात करें निफ्टी के टॉप गेनर्स की, तो एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी एंटरप्राइजेज और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे बड़े नाम बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए. वहीं, विप्रो, टाटा स्टील, हिंडाल्को, ट्रेंट और कोल इंडिया जैसे शेयर्स में प्रेशर देखने को मिला.
क्यों 7वें स्थान पर भारतीय शेयर बाजार, कैसे तय होती है ग्लोबल रैंकिंग? TOP-10 देशों की लिस्ट
विप्रो का हाल
आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी विप्रो भी चर्चा में है. दरअसल, कंपनी का शेयर बायबैक एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहा था, इस वजह से इसमें अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली. ट्रेडिंग के दौरान शेयर 5 प्रतिशत तक टूट गया. वहीं, टेलीकॉम और डिजिटल नेटवर्किंग सेक्टर की कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिखाई. कंपनी का शेयर लगातार 12वें ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. इस बीच शेयर ने अपना नया 52 वीक हाई लेवल भी छू लिया.
ग्लोबल मार्केट की चाल
ग्लोबल मार्केट्स की बात करें, तो इन्वेस्टर्स की नजरें मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान से जुड़ी खबरों पर बनी हुई हैं. इसके बावजूद इंडियन शेयर मार्केट मजबूती के साथ खड़ी है. फॉरेन इन्वेस्टर्स यानी FII ने हाल के ट्रेडिंग सेशन में बिकवाली की. वहीं, लेकिन इन्वेस्टर्स ने मजबूत खरीदारी करके बाजार को सहारा दिया. देखा जाए तो, RBI की अनाउंसमेंट से पहले भारतीय शेयर बाजार में एक्साइटमेंट और उम्मीद दोनों दिखाई दे रहे हैं. अब इन्वेस्टर्स की निगाहें सेंट्रल बैंक के फैसलों पर टिकी हैं.
News Source: PTI
Rupee News Today: 40 पैसे की गिरावट के बाद रुपये में बढ़त, डॉलर के मुकाबले 95.70 पर खुला
