Home Latest News & Updates पटना में अपराधियों का तांडव! पूर्व पार्षद अनिल यादव को सरेआम गोलियों से भूना, CCTV फुटेज आया सामने

पटना में अपराधियों का तांडव! पूर्व पार्षद अनिल यादव को सरेआम गोलियों से भूना, CCTV फुटेज आया सामने

by Sachin Kumar 24 September 2026, 4:42 PM IST
24 September 2026, 4:42 PM IST
Former councilor Anil Yadav gunned down public

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने सरेआम गोलियां चलाकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है. यहां जनसुराज नेता और पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव को बुधवार को उनके अपार्टमेंट में घुसकर गोली मार दी गई. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अपराधी बेखौफ होकर जनसुराज नेता अनिल कुमार यादव पर गोलियां चला रहे हैं. ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

वारदात को अंजाम देने के बाद भागे अपराधी

बताया जा रहा है कि तीन अपराधी एक मोटरसाकिल पर सवार होकर आते हैं और वारदात को अंजाम देकर वहां से आसानी से निकल जाते हैं. साथ ही जिस अपार्टमेंट में पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल यादव रहते हैं वहां पर मोटरसाइकिल रुकती है और उसके बाद अचानक पीछे बैठे अपराधी गोलियों की बौछार कर देते हैं. वहीं, मौके पर बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. साथ ही अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस अब छापेमारी कर रही है.

मेदांता अस्पताल में घायल का हालचाल लिया

दूसरी ओर इस गोलीकांड के बाद बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव घायल अनिल यादव से मिलने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे. इस दौरान तेजस्वी ने घायल के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया. साथ ही उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से भी मरीज के बारे में भी अपडेट लिया. दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और उन्होंने कहा कि इस सरकार को लोगों की कोई चिंता नहीं है. प्रतिपक्ष नेता ने अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.

‘भीड़ थी, फिर भी घटना संभव है…’ नाबालिग से यौन शोषण के दोषी को 20 साल की सजा, पालघर कोर्ट की टिप्पणी

पार्षद को लगी पांच गोलियां

बता दें कि पूर्व पार्षद अनिल यादव का घर चकारम मोड़ स्थित मां सुखिया महल अपार्टमेंट में है. वह बुधवार की शाम करीब सात बजे फ्लैट से अपने सुरक्षा गार्ड बृज मोहन पांडेय के साथ मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में गए थे. घटना के वक्त बारिश हो रही थी और उस वक्त अनिल अपने सहयोगी रमेश निषाद समेत तीन लोगों से चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार आए तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया और उन्होंने करीब 10 फायरिंग की. इनमें से पांच गोलियां अनिल को लगी और वह वहीं पर गिर गए. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में चर्चा होने लगी कि जब पूर्व पार्षद ही सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा?

प्रशांत किशोर ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर देर रात में अनिल को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधी बेखौफ हैं. इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जवाब देना चाहिए की ये जंगलराज नहीं है तो क्या है?

हिसार में 60 लाख का गांजा बरामद: एयरपोर्ट चौक पर नाकाबंदी के दौरान जीप में मिली नशे की खेप, एक गिरफ्तार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?